घाटकोपर: घाटकोपर के नीलयोग मॉल में खेलते हुए तीन साल की बच्ची की मौत हो गई है। बच्ची की मौत का स्पष्ट कारण अभी पता नहीं चला है। विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार फाइनेंस कंपनी में काम करने वाले करण वर्मा पत्नी परमवीर कौर और तीन साल की बेटी दलीश के साथ नीलयोग मॉल पहुंचे।
यहां 5वीं मंजिल के किड्स जोन में बच्ची खेल रही थी। परिजनों के अनुसार इस दौरान स्लाइड पर खेलते हुए दलीश ऊपर से फिसलत हुए नीचे आई। नीचे आते ही उसने तबीयत खराब होने की शिकायत की। परिजन बच्ची को पास के अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पंत नगर पुलिस ने मामले में आकस्मिक मौत की रिपोर्ट दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।
डॉक्टरों ने बिसरा सुरक्षित रख लिए हैं। डिटेल पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के स्पष्ट कारणों का पता लगने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि जब बच्ची फिसलकर नीचे आई थी तो उसने चक्कर आने की शिकायत की। वह गश खाकर गिर पड़ी थी। जिसके बाद आनन फानन में परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे।
संबंधित खबरें
HC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
2 hrs ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
2 hrs agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
6 hrs agoदोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
1 day agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
1 day agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
1 day agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
2 days ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines