---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

Mumbai Local Train: आज और कल प्रभावित रहेगी मुंबई की लोकल ट्रेन, जानें पूरा मामला

Mumbai Local Train: मुंबई लोकल ट्रेन सेवाएं शनिवार (14 जनवरी) और रविवार (15 जनवरी) को प्रभावित रहेंगी। मध्य और पश्चिम रेलवे मुंबई मंडल ने मेगा ब्लॉक की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि सुरक्षा उद्देश्यों और बुनियादी ढांचे के रखरखाव के लिए मेगा ब्लॉक का निर्णय लिया गया है। मेगा ब्लॉक को लेकर […]

---विज्ञापन---

Mumbai Local Train: मुंबई लोकल ट्रेन सेवाएं शनिवार (14 जनवरी) और रविवार (15 जनवरी) को प्रभावित रहेंगी। मध्य और पश्चिम रेलवे मुंबई मंडल ने मेगा ब्लॉक की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि सुरक्षा उद्देश्यों और बुनियादी ढांचे के रखरखाव के लिए मेगा ब्लॉक का निर्णय लिया गया है।

मेगा ब्लॉक को लेकर मुंबई के स्थानीय लोगों के दैनिक यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपने वीकेंड की योजना बनाते समय सावधान रहें। इस दौरान लोगों को आने-जाने के वैकल्पिक तरीके के बारे में सोचना चाहिए।

---विज्ञापन---

मेगा ब्लॉक के दौरान ये रूट प्रभावित

  • माटुंगा-मुलुंड अप और डाउन फास्ट लाइन सुबह 11.05 बजे से दोपहर 3.55 बजे तक
  • सुबह 10.25 बजे से दोपहर 3.35 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से छूटने वाली डाउन फास्ट सेवाएं माटुंगा और मुलुंड के बीच डाउन स्लो लाइन पर अपने-अपने समय के अनुसार स्टेशनों पर रुकती हुई चलेंगी।
  • ठाणे से आगे की फास्ट ट्रेनें मुलुंड में डाउन फास्ट लाइन पर फिर से डायवर्ट की जाएंगी और निर्धारित समय से 15 मिनट देरी से गंतव्य पर पहुंचेंगी।
  • सुबह 10.50 बजे से दोपहर 3.46 बजे तक ठाणे से छूटने वाली अप फास्ट सेवाएं मुलुंड और माटुंगा के बीच अप स्लो लाइन पर अपने संबंधित समय के अनुसार स्टेशनों पर रुकेगी। इसके अलावा इन अप फास्ट सेवाओं को अप फास्ट लाइन पर फिर से डायवर्ट किया जाएगा और निर्धारित समय से 15 मिनट देरी से गंतव्य पर पहुंचेगी।
  • पनवेल-वाशी अप और डाउन हार्बर लाइन सुबह 11.05 बजे से शाम 4.05 बजे तक (नेरूल/बेलापुर-खारकोपर लाइन को छोड़कर)
  • सुबह 10.33 बजे से दोपहर 3.49 बजे तक पनवेल/बेलापुर से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई/गोरेगांव के लिए छूटने वाली अप हार्बर लाइन की सेवाएं और सुबह 9.45 बजे से दोपहर 3.12 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई/गोरेगांव से पनवेल/बेलापुर के लिए छूटने वाली डाउन हार्बर लाइन की सेवाएं रद्द रहेंगी।
  • सुबह 11.02 बजे से दोपहर 3.53 बजे तक पनवेल से ठाणे के लिए छूटने वाली अप ट्रांसहार्बर लाइन की सेवाएं और सुबह 10.01 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक ठाणे से पनवेल के लिए छूटने वाली डाउन ट्रांसहार्बर लाइन की सेवाएं रद्द रहेंगी।

रेलवे ने जारी किया ये बयान

शनिवार और रविवार (14 और 15 जनवरी) की मध्यरात्रि में लोकल ट्रेन (Mumbai Local Train) सेवाएं प्रभावित रहेंगी क्योंकि सांताक्रूज़ स्टेशन पर रूट रिले इंटरलॉकिंग पैनल को इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग पैनल में बदलने के लिए एक प्रमुख ब्लॉक लिया जाएगा।

ब्लॉक अवधि के दौरान ठाणे-वाशी/नेरूल स्टेशनों के बीच ट्रांसहार्बर लाइन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान बेलापुर/नेरूल-खरकोपर के बीच उपनगरीय ट्रेन सेवाएं निर्धारित समय के अनुसार चलेंगी। हालांकि, ब्लॉक अवधि के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई और वाशी के बीच विशेष लोकल ट्रेनें चलेंगी।

---विज्ञापन---

ये भी जानना जरूरी

  • स्लो लाइन पर ब्लॉक रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक, जबकि फास्ट कॉरिडोर पर सुबह 0.35 बजे से 04.35 बजे के बीच होगा।
  • विरार की ओर जाने वाली डाउन स्लो ट्रेनें बांद्रा और अंधेरी स्टेशनों के बीच डाउन हार्बर लाइन पर चलाई जाएंगी। अप सेवाओं के लिए यह विपरीत होगा।
  • कई चर्चगेट-बोरीवली ट्रेनें केवल गोरेगांव स्टेशन तक चलेंगी, जबकि अप दिशा में कुछ धीमी ट्रेनें अंधेरी-बांद्रा-दादर-मुंबई सेंट्रल के बीच तेजी से चलेंगी।
  • फास्ट सेवाएं शेड्यूल के अनुसार संचालित होंगी। रद्द की जाने वाली या कम समय सारिणी के साथ संचालित होने वाली ट्रेनों की सूची सभी उपनगरीय स्टेशनों पर उपलब्ध होगी।
  • नियमित रखरखाव कार्यों को करने के लिए मंगलवार (17 जनवरी) की रात 0.33 बजे से 04.30 बजे तक वसई रोड और विरार स्टेशनों के बीच चार घंटे के जंबो ब्लॉक की भी घोषणा की गई है। डाउन दिशा की कुछ धीमी ट्रेनों को फास्ट लाइन की ओर मोड़ दिया जाएगा। इसलिए इस रविवार को वेस्टर्न लाइन पर कोई ब्लॉक नहीं रहेगा।

First published on: Jan 14, 2023 09:02 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola