पहाड़ के बगल से गुजर रही ट्रेन पर आ गिरा मलबा, कई यात्री हुए घायल

मुंबई से कसारा जा रही एक लोकल ट्रेन पर भारी बारिश के चलते पहाड़ी मलबा गिर गया। हादसे में दो यात्री घायल हुए हैं। यह घटना कसारा स्टेशन के पास हुई, जहां मलबे और पत्थरों के गिरने से नुकसान हुआ है। मुंबई, ठाणे और आसपास के जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है।

Mumbai Local Train

मुंबई में लोकल ट्रेन पर गिरा मलबा (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

विज्ञापन

भारी बारिश की वजह से मुंबई की लोकल ट्रेनें प्रभावित हो रही हैं। लोकल ट्रेन को मुंबई की जीवन रेखा कहा जाता है, इस पर असर पड़ने से पूरे शहर पर असर पड़ता है। इसी बीच, मुंबई लोकल ट्रेन से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक ट्रेन पर अचानक पहाड़ का मलबा आ गिरा, जिसमें कई यात्री घायल हो गए हैं।

लोकल ट्रेन पर हुआ भूस्खलन

जानकारी के मुताबिक, कसारा जाने वाली एक लोकल ट्रेन पर भूस्खलन हुआ है। इस भूस्खलन में कम से कम दो यात्री घायल बताए जा रहे हैं। घटना करीब साढ़े 9 बजे के आसपास हुई है। लोकल ट्रेन मुंबई से कसारा जा रही थी। कसारा रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले ही पहाड़ी पर भूस्खलन हुआ और इसकी चपेट में ट्रेन भी आ गई।

विज्ञापन

ट्रेन के अंदर भी गया मलबा

सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि ट्रेन के अंदर भी मलबा मौजूद है। ट्रेन में सफर कर रहे दो यात्रियों को चोट आई है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एक शख्स के पैर में गंभीर चोट लगी है। बताया जा रहा है कि ट्रेन के गेट पर खड़े होकर सफर कर रहे यात्रियों को अधिक चोटें आई हैं।


पहाड़ी के पास से गुजर रही ट्रेन पर बड़े-बड़े पत्थर और कीचड़ गिरने लगे। कुछ पत्थर और कीचड़ लोकल ट्रेन के दरवाजे के अंदर तक चले गए। घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हालांकि गनीमत रही कि भूस्खलन बड़ा नहीं था, वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन

मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ समेत कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। इस बीच मंगलवार से शुक्रवार तक रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। बुधवार और गुरुवार को मुंबई, पालघर और ठाणे में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ