मुंबई लोकल ट्रेन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो ट्रेन के अंदर बैठे एक यात्री से जुड़ा हुआ है। एक शख्स पर महिला के बगल में बैठकर गलत हरकत करने का आरोप लगा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि लोकल ट्रेन में विंडो सीट पर एक महिला बैठी हुई है, उसके बगल में एक शख्स बैठा हुआ है, जिसने अपनी गोद में एक बैग रखा हुआ है। आरोप है कि वह शख्स बगल में बैठी महिला को देखकर गंदी हरकत कर रहा था।
क्या है पूरा मामला?
सामने बैठे एक शख्स ने वीडियो रिकॉर्ड किया। उसने महिला से दूर हटने या कहीं और बैठने के लिए कहा। जब महिला ने इसका कारण पूछा तो उसने बताया कि आपके बगल में बैठा शख्स गलत हरकत कर रहा है। यह सुनते ही महिला चौंक गई और वहां से उठ खड़ी हुई। वीडियो रिकॉर्ड कर रहे शख्स ने आरोपी का बैग हटाया तो देखा कि उसकी पैंट की जिप खुली हुई थी।
इसके बाद महिला ने आरोपी को पीटना शुरू कर दिया। वीडियो में दिख रहा है कि महिला ने पहले आरोपी से पूछा, “तुम ये क्या कर रहे हो?” इसके बाद उसने उसकी पिटाई शुरू कर दी। जैसे ही महिला ने मारना शुरू किया, आरोपी खड़ा हुआ और भागने की कोशिश करने लगा।
ट्रेन चल रही थी और जैसे ही स्टेशन आया, वह जल्दी से उतरकर भाग गया, लेकिन उसकी करतूत कैमरे में कैद हो चुकी थी। वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है और उन्होंने मुंबई पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। मुंबई पुलिस ने भी जवाब में कहा है कि मामले में कार्रवाई के लिए रेलवे पुलिस को भेजा जा रहा है।
यह भी पढ़ें: मुंबई में सामाजिक कार्यकर्ता सरिता खानचंदानी ने दी जान, महाराष्ट्र में DJ बंद कराने में निभाई थी अहम भूमिका
बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी मुंबई लोकल ट्रेन में इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। एक महिला ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर बताया था कि एक शख्स उसे देखकर अश्लील हरकतें कर रहा था। इसके बाद जब ट्रेन रुकी, तो वह महिलाओं के डिब्बे में घुस गया और अश्लील बातें व हरकतें करने लगा।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
16 hrs agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
18 hrs agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
18 hrs agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
1 day agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
2 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
2 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
3 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
4 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
4 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines