हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मुंबई लोकल के लगेज डिब्बे में सीट को लेकर खूनी झड़प, जानें क्या बोले रेलवे के अधिकारी?

Mumbai Local Train Fight: मुंबई की लाइफलाइन लोकल ट्रेन में देर रात सीट विवाद में जमकर खूनी खेल हुआ. धातु के भारी कड़े से किए गए हमले में दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. रेलवे पुलिस वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज की मदद से फरार आरोपियों की तलाश में जुटी.

विज्ञापन

Mumbai Local Train Fight: आर्थिक राजधानी मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन में एक बार फिर हिंसक झड़प का मामला सामने आया है. परेल से अंबरनाथ की ओर जा रही लोकल ट्रेन के लगेज डिब्बे में देर रात सीट पर बैठने को लेकर यात्रियों के बीच मामूली कहासुनी हो गई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत मारपीट तक आ गई और जमकर खून-खराबा हुआ. रेलवे पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना देर रात करीब 12:10 से 12:30 बजे के बीच डोंबिवली और ठाकुरली स्टेशनों के पास हुई. डिब्बे में प्रितेश कनौजिया नामक यात्री का विवाद राजू वाघे और साहिल खांडारे से हो गया.

पीड़ित यात्री ने आपबीती बताते हुए कहा कि दिवा स्टेशन के बाद ट्रेन काफी खाली हो चुकी थी. आरोपी डोंबिवली से चढ़े और खाली सीटों के बावजूद सीधे आकर सोने को लेकर बहस करने लगे. जैसे ही पीड़ित उठने लगा, आरोपियों ने हाथ में पहने भारी धातु के कड़े से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए. पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने उसे चलती ट्रेन से बाहर फेंकने का भी प्रयास किया. हालांकि, ठाकुरली स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही कुछ अन्य युवकों ने डिब्बे में चढ़कर उसे बचाया. हमले में राजू और साहिल के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं.

विवाद सीट आवंटन को लेकर शुरू हुआ

मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) स्वप्निल नीला ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि विवाद सीट आवंटन को लेकर शुरू हुआ था, जिसमें कुल 4 लोग शामिल थे. घटना के बाद दो लोग ठाकुरली और दो कल्याण स्टेशन पर उतरे. घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद कल्याण के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से बेहतर उपचार के लिए सायन हॉस्पिटल रेफर किया गया है. फिलहाल दोनों घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है. जीआरपी ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस वायरल वीडियो और ठाकुरली स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है ताकि फरार आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola