Double Decker Electric Buses: बृहन्मुंबई बिजली आपूर्ति और परिवहन (BEST) जनवरी 2023 में डबल डेकर ई-बसें शुरू करेगी। BEST जनरल मैनेजर लोकेश चंद्र ने बताया कि डबल डेकर ई-बसों के लिए मंजूरी अंतिम चरण में है और इसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि 14 जनवरी 2023 को कम से कम 10 डबल डेकर ई-बसें शुरू की जाएंगी और पहले चरण में बेड़े को धीरे-धीरे बढ़ाकर 50 किया जाएगा। अधिकारी ने कहा कि इस महीने के अंत में BEST ने अपनी प्रीमियम सिंगल-डेकर ई-बस सेवा शुरू करने का फैसला किया है, जिसके लिए यात्री एक ऐप के जरिए अपनी सीट आरक्षित कर सकेंगे।
500 इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ टैक्सी सर्विस की योजना
लोकेश चंद्र ने बताया कि परिवहन प्राधिकरण अगले साल जून तक 500 इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ टैक्सी सेवा शुरू करने की भी योजना बना रहा है और इसके लिए पहले ही टेंडर जारी किया चुका है।
अधिकारी ने कहा कि लोग इन कैब को ‘चलो ऐप’ के जरिए बुक कर सकते हैं, जिसका इस्तेमाल फिलहाल टिकट और बसों की लाइव ट्रैकिंग के लिए किया जा रहा है।
बता दें कि BEST मुंबई और इसके आसपास के क्षेत्रों में बस सेवा प्रदान करता है और इसके पास लगभग 3,500 बसों का बेड़ा है, जिसमें 400 से अधिक ई-बसें शामिल हैं। परिवहन प्राधिकरण के बेड़े में 45 गैर एसी डबल डेकर डीजल बसें हैं, लेकिन 2023-24 में उनकी लाइफ पूरी होने पर उन्हें धीरे-धीरे खत्म कर दिया जाएगा।
संबंधित खबरें
कभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
1 day agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
1 day agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
1 day agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
1 day ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
2 days agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
3 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
5 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
6 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
7 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines