Mumbai Junior college peon sexually harassing girls: महाराष्ट्र के मुबंई के एक जूनियर कॉलेज की लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है। यहां पर कॉलेज का चपरासी नाबालिग लड़कियों का उत्पीड़न करता था। पुलिस के अनुसार, पीड़िताओं के घर वालों ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई। लड़कियों ने बताया कि कॉलेज का चपरासी उन्हें गलत तरीके से घूरने के साथ ही अश्लील कमेंट्स पास करता था। इतना ही नहीं वह हमें कॉल कर भी परेशान करता था। पुलिस ने इस मामले में प्यून को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल, मुंबई में जूनियर कॉलेज के चपरासी पर 15 से 17 साल की उम्र की पांच छात्राओं का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने और उनका पीछा करने का आरोप लगया गया है। इस मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर उसे बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़ें: ‘लाइव पोर्न शो’ प्रसारित करने के आरोप में मुंबई पुलिस ने दो महिलाओं को किया गिरफ्तार
कॉलेज की लड़कियों का करता था चपरासी पीछा
एक पुलिस अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पहले सेमेस्टर की परीक्षा के बाद, आरोपी लड़कियों को गलत तरीके से घूर रहा था और उन पर भद्दे कमेंट्स कर रहा था। साथ ही उसने अनुचित हरकत भी की। वह लड़कियों को उनके मोबाइल फोन पर कॉल करता था और उनका पीछा करता था।
इसके बाद, पीड़ित लड़कियों ने अपने माता-पिता को इस बारे में बताया और उन्होंने जूनियर कॉलेज के अधिकारियों से शिकायत की। पुलिस ने मंगलवार को चपरासी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और अगले दिन उसे आईपीसी की धारा 354ए (यौन उत्पीड़न), 354डी (पीछा करना) और 509 (महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले शब्द, इशारे) और POCSO अधिनियम की धारा 12 के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी शख्स के मोबाइल फोन को खंगाल रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह कब से छात्राओं को फोन कर रहा था।
ये भी पढ़ें: होटल में 17 साल की लड़की चला रही थी सेक्स रैकेट, पुलिस ने फर्जी ग्राहक भेजकर किया भंडाफोड़
संबंधित खबरें
'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
10 hrs agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
2 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
2 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
2 days agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
2 days ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
3 days agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
4 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
6 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
6 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines