कॉलेज की लड़कियों को कभी फोन तो कभी अश्लील कमेंट्स करता था चपरासी , शिकायत करने पर पुलिस ने लिया एक्शन

Mumbai Junior college peon sexually harassing girls: मुंबई के एक जूनियर कॉलेज की नाबालिग छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है। इस केस में पुलिस ने शिकायत के आधार पर कॉलेज के प्यून को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने जांच में पाया कि शिकायतकर्ता महिला के बेटे ने ही गहनों पर हाथ साफ कर दिए हैं। प्रतीकात्मक फोटो

पुलिस ने जांच में पाया कि शिकायतकर्ता महिला के बेटे ने ही गहनों पर हाथ साफ कर दिए हैं। प्रतीकात्मक फोटो

Mumbai Junior college peon sexually harassing girls: महाराष्ट्र के मुबंई के एक जूनियर कॉलेज की लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है। यहां पर कॉलेज का चपरासी नाबालिग लड़कियों का उत्पीड़न करता था। पुलिस के अनुसार, पीड़िताओं के घर वालों ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई। लड़कियों ने बताया कि कॉलेज का चपरासी उन्हें गलत तरीके से घूरने के साथ ही अश्लील कमेंट्स पास करता था। इतना ही नहीं वह हमें कॉल कर भी परेशान करता था। पुलिस ने इस मामले में प्यून को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

दरअसल, मुंबई में जूनियर कॉलेज के चपरासी पर  15 से 17 साल की उम्र की पांच छात्राओं का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने और उनका पीछा करने का आरोप लगया गया है। इस मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर उसे बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

16-year-old minor entering and molesting a house; Accused also turns out to be a minor, two days later FIR | 16 साल की नाबालिग से घर में घुसकर छेड़छाड़; आरोपी भी नाबालिग

विज्ञापन

कॉलेज की लड़कियों का करता था चपरासी पीछा

एक पुलिस अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पहले सेमेस्टर की परीक्षा के बाद, आरोपी लड़कियों को गलत तरीके से घूर रहा था और उन पर भद्दे कमेंट्स कर रहा था। साथ ही उसने अनुचित हरकत भी की। वह लड़कियों को उनके मोबाइल फोन पर कॉल करता था और उनका पीछा करता था।

इसके बाद, पीड़ित लड़कियों ने अपने माता-पिता को इस बारे में बताया और उन्होंने जूनियर कॉलेज के अधिकारियों से शिकायत की। पुलिस ने मंगलवार को चपरासी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और अगले दिन उसे आईपीसी की धारा 354ए (यौन उत्पीड़न), 354डी (पीछा करना) और 509 (महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले शब्द, इशारे) और POCSO अधिनियम की धारा 12 के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी शख्स के मोबाइल फोन को खंगाल रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह कब से छात्राओं को फोन कर रहा था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ