मुबई: महाराष्ट्र में 17 दिन पहले चलती ट्रेन में अंजाम दिए गए हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक इस खौफनाक वारदात को धार्मिक कट्टरता का नतीजा माना जा रहा है। अपने सीनियर अफसर और 3 यात्रियों की जान लेने वाले रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के कॉन्स्टेबल पर आरोप लगा है कि उसने ट्रेन में सफर कर रही एक बुर्के वाली औरत पर अचानक बंदूक तान दी और फिर ‘जय माता दी’ बोलने के लिए दबाव बनाने लगा। यह वाकया उस वक्त का है, जब कत्ल की वारदात को अंजाम देने के बाद वह ट्रेन के एक से दूसरे डिब्बों में दौड़ता फिर रहा था।
-
31 जुलाई को पालघर के पास से गुजर रही जयपुर-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में की थी उत्तर प्रदेश के RPF जवान ने अंधाधुंध फायरिंग
मामला बीते दिनों 31 जुलाई को जयपुर-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में की गई अंधाधुंध गोलीबारी का है। जब यह पालघर के पास से गुजर रही थी, उत्तर प्रदेश के हाथरथ निवासी रेलवे सुरक्षा बल (RPF) कॉन्स्टेबल चेतन सिंह चौधरी ने 4 लोगों की जान ले ली थी। इनमें से एक सहायक उप-निरीक्षक टीकाराम मीणा थे तो तीन यात्रियों अब्दुल कादर मोहम्मद हुसैन भानपुरावाला, सैयद सैफुद्दीन और असगर अब्बास शेख की भी मौत हो गई थी। इस सामूहिक हत्याकांड के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया 33 वर्षीय आरोपी कॉन्स्टेबल चेतन सिंह चौधरी इस वक्त न्यायिक हिरासत में है।
यह भी पढ़ें: Jaipur-Mumbai Train Firing: जयपुर-मुंबई ट्रेन में मारे गए तीन पैसेंजर कौन थे? पढ़ें उनकी पूरी कहानी
इस मामले की जांच में जुटी पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) की बोरीवल टीम ने एक महिला (मुस्लिम मान्यता की महिला, जो वारदात के वक्त बुर्के में थी औj अपने परिचितों के साथ सफर कर रही थी) की पहचान करते हुए उसे की-विटनेस बनाया है। उसने पुलिस को बताया कि कॉन्स्टेबल चेतन सिंह ने उस पर बंदूक तान दी और ‘जय माता दी’ कहने के लिए दबाव बनाया। महिला ने ऐसा नहीं कहा तो उसने बंदूक को दूर हटाते हुए उसकी पहचान पूछी तो आरोपी चेतन सिंह चौधरी ने मार देने की धमकी दी।
वीडियो में लाशों के पास खड़े आरोपी की यह बात हो रही असल आवाज से मैच
पुलिस के मुताबिक आरोपी चेतन सिंह चौधरी ने सबसे पहले ट्रेन के बी-5 कोच में अपने सीनियर टीकाराम मीणा को, फिर भानपुरावाला को गोली मारी। बी-2 में सफर कर रहे सैफुद्दीन की जान पैंट्री कार में ले जाकर ली गई। इसके बाद आखिरी कत्ल एस-6 कोच में शेख का किया गया। इसके बाद जैसे ही कत्ल का आरोपी चेतन चौधरी ट्रेन के डिब्बों से गुजरा, उसने बी-3 कोच में कथित तौर पर बुर्का पहनी महिला यात्री को निशाना बनाया, लेकिन गनीमत रही कि वह किसी अनहोनी की शिकार नहीं हुई।
संबंधित खबरें
जुर्माना, FIR, जेल… महाराष्ट्र में 'वाटर कर्फ्यू' जैसी नौबत, अल नीनो का असर
8 hrs agoप्रेमिका को झरने पर ले जाकर दिया धक्का, पुलिस से बोला- सेल्फी लेते हुए गिरी
11 hrs agoधारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
1 day agoलापरवाही! चलती एंबुलेंस से सड़क पर स्ट्रेचर समेत गिरा मरीज, VIDEO वायरल
1 day agoमहाराष्ट्र सरकार ने मानी MPSC प्रर्दशनकारियों की मांग, आंदोलन खत्म
1 day agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
3 days ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
3 days agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
5 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
5 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines