अरब सागर में सेना के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, तीन क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बचाया गया
Edited By Bhola Sharma

प्रतीकात्मक इमेज।
Edited By Bhola Sharma

प्रतीकात्मक इमेज।
Mumbai: भारतीय नौसेना के हेलीकॉप्टर की अरब सागर में मुंबई तट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई। यह घटना तब हुई जब हेलीकॉप्टर (एएलएच) पेट्रोलिंग के लिए नियमित उड़ान पर निकला था। तभी डाइचिंग करानी पड़ी। यानी पावर और हाइट की कमी के कारण पायलट ने हेलिकॉप्टर को पानी पर उतार दिया। इसे ही डाइचिंग कहते हैं।
हेलिकॉप्टर में तीन क्रू मेंबर्स थे। घटना के बाद नौसेना ने खोज-बचाव ऑपरेशन चलाकर तीनों सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया।
Indian Navy ALH on a routine sortie off Mumbai ditched close to the coast.
Immediate Search and Rescue ensured safe recovery of crew of three by naval patrol craft.
An inquiry to investigate the incident has been ordered.— SpokespersonNavy (@indiannavy) March 8, 2023
भारतीय नौसेना ने हादसे को लेकर ट्वीट किया है। जिसमें लिखा कि ध्रुव हेलिकॉप्टर के चालक दल के तीन सदस्यों को बचा लिया गया है। भारतीय नौसेना ALH मुंबई से नियमित उड़ान पर था। लेकिन मुंबई तट के करीब इमरजेंसी लैंडिंग कराना पड़ा। तत्काल खोज और बचाव ने नौसैनिक गश्ती जहाज से चालक दल के तीनों सदस्यों की सुरक्षित बरामद किया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: