मुंबई में भारी बारिश, सड़कें पानी से लबालब...ट्रेन की छतें भी टपक रहीं; देखें वीडियो

मुंबई में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। कई इलाकों में इतना पानी हो गया है कि लोग बीच रास्ते में फंस कर खड़े हैं। लगातार हो रही बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। बारिश ने हर जगह कहर बरपाया हुआ है। कैसा है मुंबई का हाल, आइए देख लेते हैं।

mumbai heavy rain water logging

विज्ञापन

मुंबई में इन दिनों लगातार भारी बारिश हो रही है और इसके कारण कई इलाकों में जलभराव की समस्या देखने को मिल रही है। अंधेरी इलाके में सबसे ज्यादा समस्याएं देखने को मिल रही हैं। इससे लोगों को आने-जाने में बहुत दिक्कत हो रही है। आज सुबह भी मुंबई के कुछ हिस्सों में बारिश हो रही है। इससे कई इलाकों की सड़कों पर पानी-पानी हो गया है। मुंबई के कुछ हिस्सों में अभी भी भारी बारिश हो रही है। इसमें आपका छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के आसपास भी पानी-पानी हो गया है। इसी तरह वाटर लॉगिंग के अलग-अलग वीडियो सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

लगातार हो रही बारिश के कारण सड़कों के साथ-साथ मुंबई की एसी लोकल भी बच नहीं पाई है। आलम ऐसा है कि लोकल के अंगर भी पानी आ रहा है। सारा बारिश का पानी अंदर आ रहा है, जिससे लोगों को खड़े होने में भी परेशानी हो रही है। देखिए इस वीडियो में लोकल के अंदर कितना बुरा हाल हो रखा है। इससे लोगों को ऑफिस जाने में भी दिक्कत हो रही है। सड़कों पर इतना पानी भर गया है कि लोगों को रास्ता भी नजर नहीं आ रहा है।

विज्ञापन

पानी जमा होने पर ट्रैफिक ब्लॉक

विज्ञापन

मुंबई में लगातार हो रही बारिश के बाद अंधेरी सबवे पर पानी जमा होने के कारण ट्रैफिक ब्लॉक हो गया है। आईएमडी ने मुंबई उपनगर, ठाणे और पालघर के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। आने वाले घंटों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मुंबई में लगातार हो रही बारिश के बाद अंधेरी मेट्रो को बंद कर दिया गया है। क्योंकि जलभराव काफी ज्यादा हो गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ