Maharashtra Pollution Control Board: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बढ़ रहे प्रदूषण को देखते हुए महाराष्ट्र प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड हरकत में आ गया है प्रदूषण के मुख्य स्रोत गिने जा रहे हैं, और अगर एयर क्वालिटी इंडेक्स और बढ़ा तो पीक आवर्स में गाड़ियों पर भी लगाम लगाया जा सकता है। मुंबई में बड़े पैमाने पर कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है,इसके लिए बड़ी संख्या में रेडी मिक्स कंक्रीट प्लांट चलते हैं, एमपीसीबी ने दो प्लांट को बंद करने का आदेश दिया है। इसके अलावा माहुल इलाके में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए चार प्लांट को प्रोडक्शन आधा करने का आदेश दिया गया है।
एयर पॉल्यूशन कंट्रोल रूम बनानें की तैयारी
मुंबई के पालक मंत्री दीपक केसरकर के मुताबिक मुंबई में प्रदूषण पर निगरानी के लिए लखनऊ की तर्ज पर एयर पॉल्यूशन कंट्रोल रूम तैयार किया जाएगा और जगह जगह प्रदूषण को मापने वाले यंत्र लगाकर उसे कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा,इस कंट्रोल रूम से प्रदूषण की चौबीस घंटे निगरानी की जाएगी,मुंबई में प्रदूषण को मापने के लिए सात मोबाइल बैन और खड़ी की गई है ,साथ ही बेस्ट की 350 बसों में एयर प्यूरीफायर लगाया जाएगा, बेस्ट बसों में लगे एयर प्यूरीफायर धुएं में मौजूद जहरीले और हानिकारक पदार्थों को फिल्टर कर बाहर फेंकने का काम करेगा,इसके लिए प्राइवेट कंपनियों के सीएसआर फंड का इस्तेमाल किया जाएगा।
प्रदूषण को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर
इसके अलावा मुंबई के बिजली के खंभों पर एयर प्यूरीफिकेशन सिस्टम लगाया जाएगा जो की हवाओं में मौजूद धूल को अपनी ओर खींचकर हवा को शुद्ध कर छोड़ेगा जिससे वायु प्रदूषण पर लगाम लगाई जा सकेगी।शुरुआत में एअर प्युरी फायर मुंबई के 6 बड़े गार्डन में लगाया जाएगा , जिसमें दादर शिवाजी पार्क, चेंबूर के डायमंड गार्डेन, भायखला का रानी बाग जैसा गार्डन शामिल है। कुल मिलाकर प्रदूषण को लेकर बांबे हाईकोर्ट की फटकार के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
3 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
3 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
8 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
2 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
2 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
3 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
3 days ago11 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं गए तो हमलावरों ने बदला प्लान?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines