सूटकेस में मिले लापता लड़की के शव के टुकड़े, पानी में डुबोकर ली थी जान... दरिंदगी की तोड़ी हद

Mumbai Crime News : मुंबई में एक युवती के साथ दिल्ली की श्रद्धा वालकर जैसी घटना हुई। लापता लड़की के शव के टुकडे़-टुकड़े करते सूटकेस में भरे गए थे। टैक्सी ड्राइवर ने पानी में डुबोकर उसे मार डाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

mumbai-crime-news

मुंबई में युवती की हत्या कर शव के किए गए कई टुकड़े।

Mumbai Girl Killed : महाराष्ट्र के मुंबई में दिल्ली की श्रद्धा वालकर जैसी घटना सामने आई है। ठाणे से लापता महिला का क्षत-विक्षत शव 7 दिन के बाद मिला। मानखुर्द के साठेनगर की रहने वाली युवती के टुकड़े-टुकड़े करके शव को सूटकेस में डालकर नाले में फेंक दिया गया था। निजाम ने इस घटना को अंजाम दिया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में महाराष्ट्र के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने सोमवार को बड़ा खुलासा किया।

विज्ञापन

महाराष्ट्र के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने सूटकेस में मृत पाई गई लापता महिला के परिजनों से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मेरी जो पीड़िता के परिजनों और पुलिस से बात हुई है, उसके अनुसार पूनम क्षीरसागर नाम की युवती नागपाड़ा में काम करने के लिए आती जाती थी। लड़की के संपर्क में एक निजाम नाम का लड़का आया था, जो टैक्सी चलाता था।

विज्ञापन

विज्ञापन

18 अप्रैल को युवती को कल्याण ले गया था आरोपी

मंत्री ने आगे कहा कि निजाम 18 अप्रैल को उस युवती को कल्याण ले गया। चश्मदीदों का कहना है कि पानी के अंदर डूबा कर युवती की हत्या कर दी गई। फिर निजाम युवती को लेकर एक अस्पताल गया। उसे जब समझ में आ गया कि युवती मर चुकी है तो वह शव लेकर वहां वापस चला आया। युवती के शव के टुकड़े-टुकड़े करके उसे एक सूटकेस में भरकर फेंक दिया और फिर आरोपी अपने घर आ गया।

विज्ञापन

निजाम ने जुर्म किया कबूल

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हिंदू संगठनों ने आरोपी को घूमते हुए देखा तो पुलिस को सूचना दी। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इस मामले में और भी आरोपी शामिल हैं। मातंग समुदाय की युवती की हत्या को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। इसे लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। इस मामले में शामिल सभी आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ