Flight Bomb Threat: देशभर की फ्लाइट्स में बम ब्लास्ट की धमकी मिलने की अफवाहें सामने आ रही हैं। मंगलवार को भी करीब 30 फ्लाइट्स में धमकी मिलने की जानकारी मिली। जिसके बाद कुछ फ्लाइट्स की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई तो वहीं कुछ के रूट डायवर्ट करने पड़े। पिछले दिनों 14 अक्टूबर को तीन इंटरनेशनल फ्लाइट्स में बम धमाकों की धमकी दी गई थी। इस मामले में 11वीं क्लास में पढ़ने वाले एक 17 साल के छात्र को पिछले हफ्ते छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया गया था। अब उस छात्र ने चौंकाने वाला दावा किया है।
पोक्सो के तहत मामले की जांच
दरअसल, छात्र को गिरफ्तारी के बाद दक्षिण मुंबई स्थित बाल सुधार गृह भेजा गया था। छात्र ने कहा कि यहां रहने वाले एक व्यक्ति ने उसका यौन उत्पीड़न किया। एक अधिकारी ने इस दावे का खुलासा किया है। अधिकारी के अनुसार, लड़के की शिकायत के आधार पर डोंगरी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
मेडिकल रिपोर्ट में पुष्टि नहीं
इस मामले में बाल गृह के कैदियों से भी लगातार पूछताछ की जा रही है। हालांकि अभी तक इसके बारे में पुख्ता तथ्य नहीं मिले हैं। किशोर का मेडिकल भी कराया गया है। हालांकि मेडिकल रिपोर्ट में भी किसी भी तरह के हमले का संकेत नहीं मिला है। अधिकारियों का कहना है कि किशोर पहले भी दो बार यौन उत्पीड़न का आरोप लगा चुका है। उसने ये आरोप छत्तीसगढ़ में लगाए थे। हालांकि उसके ये दावे झूठे पाए गए थे।
ये भी पढ़ें: NDA और MVA में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय! जानें कौन सी पार्टी कितनी सीटों पर लड़ेगी चुनाव
छात्र ने कही ये बात
वहीं डोंगरी बाल गृह के मामले में लड़के ने कहा कि एक 16 साल के किशोर ने सोमवार सुबह हॉस्टल में उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। इसके बाद जे.जे. अस्पताल ले जाया गया। जहां मेडिकल रिपोर्ट में पता चला कि उसके गुप्तांगों पर किसी तरह की चोट नहीं थी। अधिकारियों का कहना है कि हो सकता है लड़का झूठा आरोप लगाकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा हो।
ये भी पढ़ें: बीजेपी के टिकट वितरण में दिखी हरियाणा जैसी रणनीति, महाराष्ट्र में कितना कारगर रहेगा मराठा-OBC मॉडल?
संबंधित खबरें
NCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
14 hrs ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
15 hrs ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
18 hrs agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
19 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
2 days agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
2 days agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
4 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
5 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines