Mumbai: मुंबई (Mumbai) में तीन दिन के अंदर दूसरा बड़ा अग्निकांड हुआ है। यहां के मुलुंड में एक सात मंजिला आवासीय इमारत में आग (Mumbai Building Fire) लग गई। सूचना पर पुलिस और राहत कर्मियों ने इमारत में फंसे 80 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। इनमें से 10 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
राहत कर्मियों ने सीढ़ी लगाकर निकाले लोग
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक यह घटना 15 मार्च को मुलुंड वेस्ट स्थित जागग्रुति सोसाइटी की है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि बीएमसी के मुंबई फायर ब्रिगेड (एमएफबी) की टीम ने सीढ़ी लगाकर कुल 80 व्यक्तियों को बचाया गया है। इनमें से 10 लोग इमारत की सीढ़ियों पर बेहोशी की हालत में मिले थे। इस सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इमारत की पूरी इलेक्ट्रिक वायरिंग जली
उन्होंने कहा कि आग को इलेक्ट्रिक वायरिंग, इलेक्ट्रिक इंस्टॉलेशन, इलेक्ट्रिक मेन केबल, सभी मीटर, सभी स्विच आदि तक ही सीमित रही थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। हालांकि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ेंः मुंबई के मलाड ईस्ट में स्लम एरिया में भीषण आग, आसमान में दिखा धुआं
धुएं के कारण लॉबी में फंसे लोग
एक अधिकारी ने बताया कि बीएमसी की मुंबई फायर ब्रिगेड की ओर से आग बुझा दी गई है। आग के कारण, पूरी इमारत में धुआं भर गया था। इसके कारण लोग लॉबी में फंस गए थे। अधिकारी ने बताया कि दस लोगों को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
मलाड में भी दो जगह लगी थी आग
बता दें कि 13 मार्च को भी मुंबई के मलाड पूर्व में एक झुग्गी क्षेत्र में दो बड़ी आग लगने की सूचना मिली थीं। इसमें से एक को स्तर-3 की आग घोषित किया गया है। मलाड पूर्व में आनंद नगर और अप्पा पाड़ा इलाकों से धुआं निकलता देखा जा सकता है। अग्निशमन अधिकारियों को आनंद नगर में आग के बारे में पहली कॉल शाम करीब 4.52 बजे मिली।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
2 days agoअमिताभ बच्चन के बंगले जलसा, हाईकोर्ट और BSE को बम से उड़ाने की धमकी
2 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
2 days ago10 नवंबर के बाद क्या होगा? शरद पवार के वीडियो ने मचाई राजनीतिक हलचल
2 days agoIAS अधिकारी ने मांगा अपॉइंटमेंट तो भड़क उठा शख्स; बहस का Video Viral
3 days agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
3 days agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
3 days agoHC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
4 days ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
4 days agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines