विनोद जगदाले, मुंबई: मलाड पूर्व दिंडोशी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले पुष्पा पार्क इलाके से तांबे और पीतल के बनावटी 10 लाख सिक्के जब्त किए गए हैं। जिनमें 1 रुपये से लेकर 5 रुपये और 10 रुपये के सिक्के शामिल हैं। यह ऑपेरशन दिल्ली पुलिस और दिंडोशी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के तहत किया गया। मामले में आरोपी पकड़ा गया है।
धार्मिक स्थलों पर छुट्टे पैसे देने के नाम पर असली रुपये लेते
आरोपी की कार से ये सिक्के बरामद किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, हरियाणा में यह सिक्के बनाने की फैक्ट्री चलाई जा रही थी। जिनमें दिल्ली की स्पेशल सेल ने कार्रवाई करते हुए 5 लोगों की गिरफ्तारी की है। पकड़े गए आरोपियों से मिली जानकारी के अनुसार यह लोग मुंबई में बड़े पैमाने पर बनावटी सिक्के लाते थे और उसे धार्मिक स्थलों पर छुट्टे पैसे देने के नाम पर असली रुपये लेते थे। काफी लंबे समय से बनावटी सिक्के का खेल चल रहा था।
और पढ़िए – यहां भगवान शालिग्राम का हर दिन बढ़ता है आकार, जानें 200 साल पहले कैसा था?
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के साथ मिलकर की कार्रवाई
दिंडोशी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जीवन खरात के अनुसार, बुधवार रात दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल मुंबई आई हुई थी। दिल्ली पुलिस ने बताया कि दिंडोशी पुलिस स्टेशन की हद में बड़े पैमाने पर बनावटी सिक्के का कारोबार चलाया जा रहा है। इसी जानकारी के आधार पर दिंडोशी पुलिस स्टेशन के पीआई कावड़े और अपीआई गोकुल पाटील की टीम ने दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर पुष्पा पार्क के वल्लभ अ विंग सोसाइटी में संयुक्त ऑपेरशन चलाया। जहां से भारी मात्रा में बनावटी सिक्के जब्त किए गए।
और पढ़िए – कुमार विश्वास ने रमेश अवस्थी के साथ, ‘लीडरशिप लेसन्स फ्राम रामायण’ कैलेंडर का विमोचन किया
आरोपी जिग्नेश गाला की गिरफ्तारी
पुलिस के अनुसार दिल्ली स्पेशल सेल में पीआई सोमिल शर्मा पीएसई शावी पीएसआई कुमावत और टीम ने मिलकर दिंडोशी पुलिस के साथ संयुक्त ऑपेरशन चलाकर आरोपी जिग्नेश गाला की गिरफ्तारी की। जीवन खरात ने बताया कि आरोपी को धारा 232, 234, 235, 243, 120 (ब) के तहत गिरफ्तार किया गया है। कार के अंदर 9 लाख 46 हजार के आसपास बनावटी पुराने सिक्के जब्त किए हैं। सोसाइटी से मिली जानकारी के अनुसार जिग्नेश काफी समय से सिक्के बनाने वाली मशीन का एक्सपोर्ट और इम्पोर्ट भी करता था।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
12 hrs agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
14 hrs agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
14 hrs agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
1 day agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
2 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
2 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
3 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
4 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
4 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines