Maharashtra News: महाराष्ट्र के बीड जिले के वडवणी तालुका के खडकी गांव में सड़क मरम्मत कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे इंजीनियर और उनकी पूरी टीम एक बड़े हादसे में बाल-बाल बच गई। बताया जा रहा है कि निरीक्षण के दौरान एक ट्रक वहां से गुजरते हुए पलट गया और सड़क धंस गई। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेज से वायरल हो रहा है।
ट्रक धंसा, लोग जान बचाने के लिए दौड़े
बताया जा रहा है कि घटना के समय इंजीनियर अपनी पूरी टीम के साथ सड़क के किनारे खड़े। तभी एक ट्रक से गुजरने लगा। इस दौरान ट्रक के भार से सड़क के किनारे का हिस्सा धंसने लगा और देखते ही देखते वह नलट गया। इस दौरान वहां खड़े लोग खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इंजीनियर अपनी पूरी टीम के साथ पीछे हट गए। कुछ लोगों ने तो पानी से भरे गड्ढों में छलांग लगाकर जान बचाई। ट्रक जब पलटकर रूक गया तो इंजीनियर और उनकी टीम ने राहत की सांस ली।
छात्रों ने की थी वैकल्पिक मार्ग की मांग
गौरतलब है कि खडकी गांव में चल रहे पुल निर्माण कार्य के कारण विद्यार्थियों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही थी। इसको लेकर कुछ दिन पहले छात्रों ने खुद जाकर मुख्यमंत्री के ग्रामीण सड़क विभाग कार्यालय में वैकल्पिक मार्ग की मांग की थी। इसके बाद ही इंजीनियर साहब अपनी टीम के साथ निरीक्षण के लिए पहुंचे थे।
हादसे में कोई जनहानि नहीं, लेकिन सवाल गंभीर
इस हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन यह घटना प्रशासन और ठेकेदारों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है। अगर निरीक्षण के समय यह ट्रक कुछ मीटर और आगे बढ़ जाता, तो एक बड़ा जानलेवा हादसा हो सकता था।घटना का वीडियो जैसे ही सामने आया, वह कुछ ही घंटों में वायरल हो गया। लोग सड़क निर्माण की गुणवत्ता और लापरवाही को लेकर प्रशासन से सवाल कर रहे हैं। अब देखना यह होगा कि संबंधित विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
12 hrs agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
14 hrs agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
14 hrs agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
1 day agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
2 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
2 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
3 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
4 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
4 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines