Mumbai Crime Branch Seized 1,537 Fake Watches: मुंबई क्राइम ब्रांच ने दक्षिण मुंबई स्थित दुकानों पर छापेमारी कर नकली घड़ियां बरामद की। पुलिस ने बताया कि इन घड़ियों की कीमत लगभग 6.16 करोड़ है। पुलिस ने दक्षिण मुंबई के मुसाफिरखाना,फातिमा मंजिल बिल्डिंग में स्थित ए.टी मार्केट में स्थित कुछ दुकानों से राडो,टिसोट, ओमेगा,ऑडेमर्स पिगुएट,ह्यूग बॉस जैसे प्रसिद्ध ब्रांडों की 1537 घड़ियों को जप्त किया। पुलिस के बताया की यह घड़ियां नकली हैं और असली ब्रांडेड बताकर बेची जा रही थी। इन जप्त की गई घड़ियों की कीमत कुल करीब 6 करोड़ है।
जब्त की गई सभी घड़िया बड़े ब्रांड की
पुलिस ने बताया छापेमारी के दौरान सभी जब्त की गई घड़िया नामी ब्रांड की है। जैसे राडो,टिसोट, ओमेगा,ऑडेमर्स पिगुएट,ह्यूग बॉस ब्रांड की नकली घड़िया लोगों को बेची जा रही है। और ब्रांड की कीमत वसूलते हैं।
पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया
पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया। घेवाराम अन्नाराम चौधरी, भावेश कुमार औखाजी प्रजापति, गणेश नारायण भारती, और मोहम्मद शोएब अब्दुल गनी कुरेशी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़े: मध्यप्रदेश के मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध, पढ़ें, मतगणना की ए टू जेड जानकारी
छापेमारी के दौरान नकली घड़िया जब्त
मुंबई पुलिस ने मुंबई के मुसाफिरखाना,फातिमा मंजिल बिल्डिंग में स्थित ए.टी मार्केट की 900 दुकानों पर छापेमारी की। मौके से कई नामी ब्रांड की नकली घड़ियां जब्त की। पुलिस दुकान मालिकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में लिप्त अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
मुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
17 hrs ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
1 day agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
2 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
2 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
3 days agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
3 days ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
3 days agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
5 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
6 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines