मुंबई क्राइम ब्रांच ने संजय राउत को जारी किया नोटिस, CMO पर लगाए थे गंभीर आरोप
Edited By Pushpendra Sharma

कंगना थप्पड़ कांड में संजय राउत का बड़ा बयान।
Edited By Pushpendra Sharma

कंगना थप्पड़ कांड में संजय राउत का बड़ा बयान।
मुंबई: मुंबई क्राइम ब्रांच ने शिव सेना (UBT) नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत को नोटिस जारी कर बयान दर्ज कराने को कहा है। राउत ने CMO पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि सीएम दफ्तर से अपराधियों की डीलिंग चल रही है। इसके साथ ही जेल में बंद अपराधियों से फोन पर बातचीत की जा रही है।
संजय राउत ने सीएम ऑफिस पर आरोप लगाते हुए कहा था कि चुनाव से पहले खतरनाक अपराधियों को बाहर लाने की कोशिश की जाएगी। इसके अलावा राउत ने यह भी कहा था कि वह जल्द ही इस मामले में सबूत पेश करेंगे। उन्हें अब इसी मामले में सबूत जमा कराने के लिए कहा है। राउत ने कहा था कि कुछ अपराधियों को जमानत पर बाहर लाने की कोशिश शुरू भी हो गई है और इनमें से कई 302 के तहत जेल में बंद हैं, लेकिन इन्हें भी बाहर लाने का प्रयास किया जा रहा है।
राउत ने प्रदेश के गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस पर भी निशाना साधा था। उन्होंने कहा था जब इतनी बड़ी घटना हो रही है तो गृह मंत्री और गृह मंत्रालय क्या कर रहा है? उन्होंने कहा था कि फडणवीस को इस बात पर नाराज होना चाहिए। मैं जनता का प्रतिनिधि हूं, इसलिए राजनीति बाद में करूंगा। देवेंद्र फडणवीस एक संवैधानिक पद पर हैं और उनका कर्तव्य है कि वे जांच करवाएं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: