हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

इनकम टैक्स अधिकारी बन महिला प्रोफेसर के उड़ाए 1.81 करोड़, डिजिटल अरेस्ट की नई ठगी!

cyber crime in mumbai
विज्ञापन

देश में ऑनलाइन ठगी की घटनाएं अब एक खतरनाक मोड़ पर पहुंच चुकी हैं। नवी मुंबई में एक प्रतिष्ठित महिला प्रोफेसर को “डिजिटल अरेस्ट” का डर दिखाकर 1 करोड़ 81 लाख रुपये से लूट लिया गया। इस हैरान कर देने वाले साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश करते हुए क्राइम ब्रांच ने 3 शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। पीड़िता को एक अनजान कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद को इनकम टैक्स विभाग का अधिकारी बताया और कहा कि दिल्ली में उनके नाम से टैक्स चोरी का मामला दर्ज है। इसके साथ ही यह दावा किया गया कि महिला पर लाखों का टैक्स बकाया है।

सीबीआई, ईडी और SC के फर्जी दस्तावेज

इसके बाद व्हाट्सऐप पर महिला को CBI, ED और सुप्रीम कोर्ट के नकली दस्तावेज भेजे गए। आरोपियों ने यह भी कहा कि ‘अमित चौधरी केस’ में उनका नाम आया है और उनके क्रेडिट कार्ड की जानकारी बरामद हुई है। महिला को धमकी दी गई कि अब उन्हें “डिजिटल अरेस्ट” किया जा चुका है।

डर का उठाया फायदा 

डरी-सहमी महिला ने अपनी संपत्ति, निवेश, बैंक खातों और शेयर बाजार की डिटेल ठगों को सौंप दी। आरोपियों ने लगातार दबाव बनाते हुए 6 अलग-अलग बैंक खातों में 1.81 करोड़ रुपये ट्रांसफर करवा लिए। कुछ दिन बाद महिला को ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने सीधे नवी मुंबई क्राइम ब्रांच का रुख किया। एसीपी अजयकुमार लांडगे की अगुवाई में क्राइम ब्रांच ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को धर दबोचा।

विज्ञापन

पुलिस की खास अपील

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि कोई भी सरकारी एजेंसी फोन या मैसेज पर “डिजिटल अरेस्ट” नहीं करती है। अगर आपको कोई कॉल आए, जिसमें CBI, इनकम टैक्स या ईडी की धमकी दी जा रही हो, तो उसे सुनकर घबराएं नहीं, सीधे पुलिस को सूचना दें।

ये भी पढ़ें-  महाराष्ट्र में लाखों ‘लाडली बहनें’ योजना से बाहर क्यों? सरकार ने मांगी इस विभाग से रिपोर्ट

विज्ञापन

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola