अंकुश/ मुंबई
मुंबई क्राइम ब्रांच के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है। दरअसल, मुंबई क्राइम ब्रांच ने मुंबई के अंधेरी से 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इन लोगों के पास से हथियार भी बरामद हुए हैं। गिरफ्तार होने वाले 5 लोग अलग-अलग राज्यों से मुंबई आए थे। ये लोग मुंबई में किसी बड़ी घटना अंजाम देने वाले थे। फिलहाल, पुलिस पांचों लोगों से पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही पुलिस ने आगे की जांच भी शुरू कर दी है।
7 पिस्तौल और 21 राउंड बरामद
मुंबई क्राइम ब्रांच ने बताया कि गिरफ्तार हुए 5 लोगों के पास से खतरनाक हथियार मिले, जिसमें 7 पिस्तौल और 21 राउंड शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए सभी लोग बिहार, हरियाणा और राजस्थान जैसे अलग-अलग राज्यों से मुंबई आए थे। सभी को मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। आगे की जांच यह समझने के लिए की जा रही है कि हथियारों के साथ मुंबई पहुंचने का इन सभी का मकसद क्या था। वैसे, पुलिस को शक है कि ये लोग मुंबई में किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने आए थे। इनके पास से मिले हथियार इसी बात की गवाही दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: गुजरात में बेमौसम बारिश के बाद हीटवेव का अलर्ट, IMD ने बताया कैसा होगा अगले 6 दिन का मौसम
आरोपियों की पहचान
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार हुए आरोपियों की पहचान विकास दिनेश ठाकुर उर्फ विक्की (24), सुमित कुमार, मुकेश कुमार दिलावर (26), देवेंद्र रूपेश सक्सेना (24), श्रेयस सुरेश यादव (27) और विवेक कुमार नागेंद्र साहा गुप्ता (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने इन लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 3, महाराष्ट्र पुलिस एक्ट 1951 की धारा 135, बीएनएस की धारा 55, और 61 (2) के तहत मामला दर्ज किया है।
संबंधित खबरें
मुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
23 hrs ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
1 day agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
2 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
3 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
3 days agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
3 days ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
4 days agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
5 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
7 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines