हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Navneet Rana: मुंबई की अदालत ने सांसद नवनीत राणा के खिलाफ नया गैर-जमानती वारंट जारी किया

विज्ञापन

Navneet Rana: अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके पिता के खिलाफ मुंबई की एक अदालत ने फर्जी प्रमाणपत्र मामले में गैर जमानती वारंट जारी किया है। इससे पहले भी कोर्ट ने सितंबर में राणा और उनके पिता के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था।

आरोप है कि सांसद नवनीत राणा और उनके पिता ने कथित तौर पर जाली जाति प्रमाण पत्र बनाया और अमरावती सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा। जानकारी के मुताबिक, जिस सीट से नवनीत राणा चुनी गई हैं, वो अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है।

अभी पढ़ें – आंध्र प्रदेश सरकार को सुप्रीम कोर्ट का झटका, कहा- “शिक्षा धंधा नहीं, ट्यूशन फीस होनी चाहिए सस्ती”

विज्ञापन

 

सोमवार को मामले की सुनवाई के दौरान पुलिस ने अमरावती के सांसद राणा और उनके पिता के खिलाफ वारंट की तामील के लिए और समय मांगा। हालांकि, अदालत ने पुलिस के अनुरोध को खारिज कर दिया और उन्हें तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

इसके बाद मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट पीआई मोकाशी ने दोनों के खिलाफ नए सिरे से गैर जमानती वारंट जारी किया। अदालत ने NBW पर रिपोर्ट दाखिल करने के लिए मामले को 28 नवंबर तक के लिए स्थगित कर दिया।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – Chhawla Case: जानें, बलात्कार, यातना और हत्या के तीन दोषियों को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों बरी किया

मुंबई के मुलुंड पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के अनुसार, राणा और उनके पिता ने कथित तौर पर जाति प्रमाण पत्र के साथ फर्जीवाड़ा किया क्योंकि जिस सीट से वह चुनी गई हैं वह अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है।

विज्ञापन

बॉम्बे हाईकोर्ट ने 2021 में अमरावती के सांसद को जारी किए गए जाति प्रमाण पत्र को यह कहते हुए रद्द कर दिया कि यह फर्जी दस्तावेजों का उपयोग करके प्राप्त किया गया था।

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola