---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

मुंबई के भारत नगर में एक मंजिला चॉल ढहने से मलबे में फंसे लोग, लेवल-1 की घटना घोषित

मुंबई के बांद्रा पूर्व इलाके के भारत नगर में सुबह एक चॉल के ढह जाने से कई लोग घायल हो गए हैं। यह हादसा सुबह हुआ, जिसके बाद बीएमसी और मुंबई फायर ब्रिगेड ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है। पुलिस जांच कर रही है।

---खबर नीचे जारी है---

मुंबई के बांद्रा पूर्व इलाके के भारत नगर में शुक्रवार सुबह एक चॉल के ढह जाने की घटना सामने आई है। यह हादसा सुबह हुआ, जिसके बाद बीएमसी की मुंबई फायर ब्रिगेड ने इसे लेवल-1 की घटना घोषित किया है। यह घटना चॉल नं. 37, भारत नगर, नमाज कमेटी मस्जिद के पास, बांद्रा पूर्व में हुई है।

---खबर नीचे जारी है---

कई लोगों के दबे होने की आशंका 

पुलिस ने 3 से 4 लोगों को बचाकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। कुछ अन्य लोग अभी भी मलबे में फंसे होने की आशंका है, जिन्हें निकालने के लिए बचाव कार्य जारी है। घटनास्थल पर सीनियर अधिकारी स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। वहीं, बीएमसी ने लोगों से क्षेत्र से दूर रहने की अपील की है।

कई लोगों के घायल होने की खबर 

इस हादसे में कम से कम सात लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। फिलहाल, पुलिस जांच के साथ-साथ बचाव कार्य करने में जुटी हुई है। घटनास्थल पर एमएफबी, पुलिस, पीडब्ल्यूडी और बीएमसी के वार्ड स्टाफ की टीमों के साथ बचाव अभियान जारी है। बांद्रा भाभा अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात सीएमओ के मुताबिक, अब तक इस हादसे में 7 घायलों को भर्ती कराया गया है। फिलहाल, घायलों का इलाज चल रहा है। वहीं किसी के मरने की कोई जानकारी नहीं मिली है।

---खबर नीचे जारी है---

सिलेंडर फटने से हुआ हादसा

अधिकारियों के अनुसार, आज सुबह बांद्रा में एक चॉल का एक हिस्सा ढहने से कम से कम 7 लोगों के दबे होने की आशंका है। मुंबई पुलिस के अनुसार, शुरू की जांच से पता चला है कि सिलेंडर फटने से यह हादसा हुआ। अब तक 12 लोगों का बचाव कर लिया गया है। मुंबई पुलिस, दमकल के अधिकारी और बीएमसी बचाव और राहत अभियान लगातार कर रही हैं।

ये भी पढ़ें- जितेंद्र आव्हाड के करीबी नितिन देशमुख कौन है? जिनकी गिरफ्तारी के बाद धरने पर बैठे विधायक

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Jul 18, 2025 08:54 AM

End of Article
---विज्ञापन---
Sponsored Links by Taboola