मुंबई में BMW चला रही एक महिला और ट्रैफिक पुलिसकर्मी के बीच सड़क पर विवाद हो गया. आरोप है कि महिला ने ट्रैफिक सिग्नल पर खड़ी एक कार को पीछे से टक्कर मार दी. इसके बाद जब ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने उसे गाड़ी रोकने के लिए कहा, तो महिला ने कार से पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश की. इस घटना का करीब एक मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
यह घटना मुंबई की एक सड़क पर हुई, जिसके कारण वहां काफी देर तक ट्रैफिक जाम लगा रहा. वायरल वीडियो में ट्रैफिक कॉन्स्टेबल प्रशांत हाके BMW के सामने खड़े होकर ड्राइवर को गाड़ी रोकने के लिए कहते दिखाई दे रहे हैं. BMW का रजिस्ट्रेशन नंबर MH02GJ8704 है. महिला ने इससे पहले ट्रैफिक सिग्नल पर खड़ी MH02FX0320 नंबर की कार को पीछे से टक्कर मारी.
पुलिसकर्मी के सामने चलाती रही कार
वीडियो में दिख रहा है कि पुलिसकर्मी के बार-बार रोकने के बावजूद महिला कार आगे बढ़ाती रही. इस दौरान उसने पुलिसकर्मी को बोनट से टक्कर मारने की कोशिश भी की. वहां मौजूद एक महिला को ड्राइवर से गाड़ी रोकने के लिए कहते सुना जा सकता है. वहीं, ट्रैफिक पुलिसकर्मी आसपास के लोगों से पुलिस बुलाने के लिए कहते दिखाई दिए. कुछ देर बाद वहां मौजूद एक राहगीर ने BMW का पिछला दरवाजा खोल दिया. इसके बाद महिला ने अपना फोन निकाला और आसपास मौजूद लोगों का वीडियो बनाने लगी. वह कह रही थी कि उसे परेशान किया जा रहा है. इसके कुछ समय बाद वह मौके से कार लेकर फरार हो गई.
कार ड्राइवर ने दर्ज कराई शिकायत
जिस कार को BMW ने पीछे से टक्कर मारी थी, उसके ड्राइवर ने जुहू पुलिस स्टेशन में महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. वहीं, सांताक्रूज ट्रैफिक डिवीजन ने हादसा करने और मौके से फरार होने के आरोप में BMW ड्राइवर के खिलाफ ई-चालान जारी किया है.
संबंधित खबरें
बिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
3 hrs agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
3 hrs agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
1 day agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
2 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
2 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
3 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
4 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
4 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
4 days agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines