Fire In Mumbai BKC Metro Station : मुंबई से आगजनी की एक बड़ी खबर सामने आई है। बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) मेट्रो स्टेशन के गेट के बाहर अचानक से भीषण आग लग गई, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद मेट्रो की सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर गईं। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं।
मुंबई में बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) मेट्रो स्टेशन स्थित है, जहां एंट्री और एग्जिट A4 के बाहर शुक्रवार को अचानक से भीषण आग लग गई। इस घटना से पूरे स्टेशन में धुआं घुस गया, जिससे यात्रियों को लगा कि आग लग गई और उनमें अफरातफरी मच गई। यात्री इधर से उधर भागने लगे।
यह भी पढ़ें : Metro Ticket On WhatsApp: वॉट्सऐप पर ऐसे खरीदें मेट्रो टिकट, मुंबई में शुरू हुई सुविधा
एंट्री और एग्जिट गेट के बाहर लगी आग
मुंबई मेट्रो के अनुसार, बीकेसी स्टेशन पर यात्री सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी गई हैं, क्योंकि एंट्री और एग्जिट गेट के बाहर आग लग गई है, जिसके कारण स्टेशन में धुआं घुस गया है। फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी है। एमएमआरसी और डीएमआरसी के सीनियर ऑफिसर भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।
यह भी पढ़ें : Watch Video: मेट्रो में साइकिल लेकर पहुंचा शख्स, लोगों ने पूछा-भाई बुलेट भी ले जा सकते हैं क्या
अस्थायी रूप से मेट्रो स्टेशन की सेवाएं बंद
यात्रियों की सुरक्षा के लिए मेट्रो स्टेशन की सेवाएं बंद की गई हैं। लोग यात्रा की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए बांद्रा कॉलोनी स्टेशन पर जाएं, जहां मेट्रो सेवाएं चल रही हैं। मुंबई मेट्रो ने यात्रियों की असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया। उन्होंने यात्रियों से धैर्य बनाए रखने की अपील की।
संबंधित खबरें
पेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
1 hr agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
4 hrs ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
20 hrs agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
2 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
3 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
4 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
5 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
5 days agoदुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन के साथ भिड़ा ट्रक, 7 की मौत
6 days agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई, अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines