‘बर्थडे रील’ के लिए सड़क पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस जांच में जुटी

मुंबई के गोरेगांव वेस्ट में बर्थडे रील के लिए सड़क पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया.
मामले में मुंबई पुलिस जांच में जुटी है और घटना की सच्चाई व नुकसान का आकलन किया जा रहा है.

‘बर्थडे रील’ के लिए सड़क पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस जांच में जुटी

मुंबई के गोरगांव वेस्ट स्थित राम मंदिर रोड के पास सोमानी ग्राम इलाके में एक कथित खतरनाक स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल दावों के मुताबिक, जोगेश्वरी वेस्ट का रहने वाला एक कार डीलर, फहाद शेख, अपने जन्मदिन के मौके पर रील बनाने के लिए सड़क पर पेट्रोल डालकर आग लगाता दिखाई दे रहा है. यह घटना सनटेक सिटी, 4th एवेन्यू रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स के ठीक बाहर की बताई जा रही है.

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि इस हरकत से MMRDA की सड़क को चार अलग-अलग जगहों पर नुकसान पहुंचा है. स्थानीय निवासियों में दहशत और नाराज़गी का माहौल है. इलाके के लोगों ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन

फिलहाल मुंबई पुलिस द्वारा इस वायरल वीडियो और उससे जुड़े सभी तथ्यों की जांच शुरू की का रही है.

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वीडियो में दिख रहा शख्स, घटना का समय और स्थान, तथा नुकसान के दावे कितने सही हैं. जांच पूरी होने के बाद ही आधिकारिक पुष्टि और आगे की कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ