Man Stabbed To Death: मुंबई के शिवाजी नगर थाना क्षेत्र में एक लड़के के जन्मदिन वाले दिन ही उसके दोस्तों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने कहा कि पीड़ित के जन्मदिन की पार्टी के दौरान खाने के बिल को शेयर करने के विवाद हुआ था। इसी दौरान 20 वर्षीय एक युवक की उसके चार दोस्तों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपियों में से दो नाबालिग हैं। घटना पिछले हफ्ते मुंबई के गोवंडी के बैगनवाड़ी इलाके में हुई थी।
हत्या के बाद पुलिस ने सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनमें से दो को जेल भेज दिया गया, जबकि नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान साबिर अंसारी के रूप में हुई। 31 मई को साबिर का जन्मदिन था। उसने एक ढाबे पर पार्टी रखी थी। बिल करीब 10 हजार का आया जिसे साबिर ने आपस में शेयर करने की बात कही। इसके बाद दोस्तों की हामी भरने पर साबिर ने पूरा बिल चुका दिया।
https://twitter.com/ANI/status/1665909106593665027
साबिर ने रुपये मांगे तो धमकी दी, फिर कर दी हत्या
पुलिस के मुताबिक, बाद में साबिर ने अपने दोस्तों से रुपये मांगे लेकिन उन्होंने देने से मना कर दिया और धमकी दी। 31 मई की रात करीब 8 बजे गोवंडी के शिवाजी नगर इलाके में साबिर अपने अन्य दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मना रहा था। इसी दौरान चारों आरोपी वहां पहुंचे और साबिर की बुरी तरह से पिटाई कर दी। इस दौरान धारदार हथियार से भी वार किया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को अस्पताल ले गई लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या के बाद, घटना के तुरंत बाद दो नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया गया। साथ ही दोनों अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
संबंधित खबरें
इस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
10 hrs agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
11 hrs ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
13 hrs agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
2 days agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
2 days agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
2 days agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
3 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
3 days ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
3 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines