हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'सतानत को बचाना है तो आपस में न लड़ें', धीरेंद्र शास्त्री ने की शंकराचार्यों और आचार्यों से खास अपील

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 3 दिवसीय महाराष्ट्र के बागेश्वर बालाजी सनातन मठ में पहुंचे हैं। बागेश्वर बाबा वहां गणेश उत्सव मनाने के लिए गए हैं। उन्होंने सनातन को बचाने के लिए शंकराचार्यों समेत सभी धर्माचार्यों से अपील की है।

विज्ञापन

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों 3 दिवसीय महाराष्ट्र के बागेश्वर बालाजी सनातन मठ में गणेश उत्सव मनाने के लिए पहुंचे हैं। वहां पर बागेश्वर बाबा ने देश के शंकराचार्यों समेत सभी सनातन धर्माचार्यों से अपील करते हुए कहा कि सभी पूज्य अपनी ऊर्जा, विद्युत्ता, तप, तेज, भजन, एक दूसरे को मिटाने में खर्च न करके सनातन को बढ़ाने में खर्च करना चाहिए।

आदरणीय शंकराचार्य जी हमारे बहुत ही प्रिय हैं, भले ही वे दो दिन गालियां बकते हैं। ये उनका वचन हमारे लिए आशीर्वाद है। श्री शंकराचार्य स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद जी महाराज, हम इसके जरिए साफ रूप से एक निवेदन करना चाहते हैं।

विवाद नहीं संवाद का रास्ता चुनें– धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

सभी शंकराचार्य, पुजारी, शारदा मठ, दक्षिण श्रृंगेरी और इस देश के जगत गुरु और कथा वाचक अब एक जगह, एक मंच पर बैठने का समय है। सनातन के छत्र के नीचे बैठकर देश और सनातन को बचाने, विवाद नहीं संवाद का रास्ता चुनें। देश और भारत ग्रह युद्ध से बच जाएगा। इस बात का बुरा नहीं मानना चाहिए। देश के सभी शंकराचार्यों, आचार्यों, जगत गुरुओं, कथा वाचकों, संत, महंतों से यह बात वायरल होने के लिए भी सनातन को बचाना है तो आपस में लड़ना बंद कर दें।

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र में पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी चंद्रशेखर आजाद की पार्टी, ओवैसी के साथ हो सकता है गठबंधन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें