हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Mumbai News: वीडियो कॉल कर 'गंदी' फोटो बनाई और फिर...अलीबाग में शिक्षक के साथ हुआ कांड

Mumbai Sextortion Suicide Case: मुंबई के एक टीचर से सेक्सटॉर्शन का शिकार होने के बाद समुद्र में छलांग लगाकर सुसाइड कर ली। पुलिस उसके शव की तलाश कर रही है और उसे अपना शिकार बनाने वाले के बारे में भी पता लगा रही है।

विज्ञापन
Mumbai Man Suicide

Mumbai Alibagh Teacher Suicide: महाराष्ट्र की नवी मुंबई में अलीबाग में टीचर की सुसाइड का मामला सामने आया है। उसने अटल सेतु पुल से समुद्र में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस उसके शव की तलाश कर रही है। मृतक की पहचान 50 वर्षीय वैभव पिंगले के रूप में हुई है, जो पनवेल तालुका के कुर्दुस गांव में जिला परिषद स्कूल में प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक थे। परिजनों ने वैभव के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने वैभव की तलाश शुरू की तो अटल सेतु के पास उसकी कार पार्क मिली।

उसमें एक सीलबंद मोबाइल फोन मिला, जिसे ट्रेस करते हुए पुलिस खरीदार तक पहुंची और वैभव के बारे में पता चला। पुलिस ने जहां कार पार्क मिली, वहां लगे CCTV कैमरे चेक किए तो पता चला कि वैभव ने अटल सेतु से समुद्र में छलांग लगाई है। इसके बाद से पुलिस समुद्र में उसकी तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक शव बरामद नहीं हुआ है। पूछताछ करने पर पता चला है कि वैभव ने सेक्सटॉर्शन से तंग आकर सुसाइड करने का कदम उठाया है। किसी ने वीडियो कॉल करके उसकी गंदी फोटो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया था। अब पुलिस सुसाइड के साथ सेक्सटॉर्शन केस की जांच भी कर रही है।

यह भी पढ़ें:400 किलो सोना, 216 करोड़ कैश…कनाडा में 173 करोड़ की डकैती के मामले में चौंकाने वाला खुलासा

विज्ञापन

मोबाइल घर पर छोड़कर सुसाइड करने गया वैभव

फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, उल्वे पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अर्जुन राजने ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि वैभव के परिवार को उसके साथ हो रही घटना के बारे में पता था। उसके दूर के रिश्तेदार पुलिस विभाग में थे, जिन्होंने उन्हें चिंता न करने और पुलिस शिकायत दर्ज कराने को कहा था, लेकिन समाज में बदनामी के डर से उसने मामला दर्ज नहीं कराया। वह शिकायत दर्ज कराने के लिए पोयनाड पुलिस स्टेशन गया था, लेकिन शिकायत दर्ज कराए बिना लौट आया। इसके बाद वैभव शुक्रवार सुबह करीब 7.30 बजे अपने घर से निकला।

उसने परिवार को बताया कि वह किसी काम से जा रहा है, लेकिन वह अपना मोबाइल फोन घर पर ही छोड़ गया। घर से वह गाड़ी में चिरनेर से अटल सेतु पुल तक गया और करीब 9 किलोमीटर तक गाड़ी चलाने के बाद उसने अपनी कार पुलिस के पास पार्क की। इसके बाद उसने पुल से छलांग लगा दी। पिंगले ने एक नया फोन खरीदा था जो कार में सीलबंद बॉक्स में मिला। पुलिस ने वैभव पिंगले की पहचान कार के रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से की और उसके परिवार को घटना की जानकारी दी। सर्च के दौरान पुलिस को एक शव मिला, जो 3 दिन पुराना है, लेकिन वह वैभव का है या नहीं, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:‘Elon Musk के बच्चे को 5 महीने पहले दिया जन्म’, मशहूर इन्फ्लुएंसर का दावा, वायरल हुई पोस्ट

पत्नी और 2 बच्चों संग अलीबाग में रहता था वैभव

सहायक पुलिस आयुक्त (पोर्ट डिवीजन) विशाल नेहुल ने बताया कि अटल सेतु पुल से कूदकर सुसाइड करने की घटना इस साल की पहली घटना है। वैभव के परिवार ने पुलिस को बताया है कि उसने बदमाश को पहले ही 12000 और 6000 रुपये का भुगतान कर दिया था। उसने नंबर ब्लॉक कर दिए थे, लेकिन फिर भी उसे अलग-अलग नंबरों से जबरन वसूली के लिए कॉल आते रहे।

विज्ञापन

आरोपी के पास वैभव की कॉन्टैक्ट लिस्ट थी और वह उसके नाम पर अलग-अलग लोगों से कर्ज मांगकर उसे ब्लैकमेल कर रहा था। वैभव अपनी पत्नी, जो स्वयं भी एक शिक्षिका हैं और 2 बच्चों के साथ अलीबाग तालुका के कुर्दुस गांव में रहता था। उसके दोनों बच्चे कॉलेज में पढ़ रहे हैं। उन्हें हिदायत दी गई है कि वे किसी भी अज्ञात वीडियो कॉल का जवाब नहीं दें। यदि कोई सेक्सटॉर्शन का शिकार होता है तो तुरंत पुलिस को रिपोर्ट करें और कोई भी पैसा ट्रांसफर न करें।

यह भी पढ़ें:2 दिन भयंकर बारिश का अलर्ट! दिल्ली-NCR समेत देशभर में अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम? पढ़ें IMD अपडेट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola