मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMI) पर कस्टम विभाग ने एक हैरान करने वाली घटना का भंडाफोड़ किया है। सोमवार के दिन बैंकॉक से मुंबई पहुंचे एक भारतीय नागरिक को प्रोफाइलिंग के आधार पर रोककर पूछताछ की गई, जिसमें उसकी घबराहट ने अफसरों को सतर्क कर दिया।
जैसे ही कस्टम अधिकारियों ने उसके सामान की जांच की, तो उनके होश उड़ गए। बैग में विदेशी और प्रतिबंधित जीव-जंतु और पक्षियों की पूरी ‘चिड़ियाघर’ छिपाई गई थी। इनमें कुछ जीव तो जिंदा थे, जबकि कई मृत पाए गए।
क्या-क्या मिला बैग में?
- 80 इगुआना – जिनमें से 50 जीवित और 30 मृत थे। (CITES अपेंडिक्स-II और वाइल्डलाइफ एक्ट के तहत शेड्यूल IV में सूचीबद्ध)
- 1 ब्राचिपेल्मा टारेंटुला – दुर्लभ प्रजाति की मकड़ी (CITES अपेंडिक्स-II में सूचीबद्ध)
- 1 चाको गोल्डन नी टारेंटुला – हालांकि CITES में लिस्टेड नहीं, पर विदेशी प्रजाति
- 6 ल्यूसिस्टिक शुगर ग्लाइडर – उड़ने वाले छोटे जीव, सफेद रंग में दुर्लभ
- 1 हनी बियर (किंकाजू) – होंडुरास के लिए CITES अपेंडिक्स-III में सूचीबद्ध
- 2 ब्राजीलियन चेरी हेड टॉर्टॉयज – विदेशी कछुए (CITES अपेंडिक्स-II व शेड्यूल IV में)
- 1 डेड फायर-टेल सनबर्ड – वाइल्डलाइफ एक्ट की शेड्यूल-I में सूचीबद्ध
- 1 डेड पर्पल थ्रोटेड सनबर्ड और 2 क्रेस्टेड फिंचबिल – विदेशी पक्षी
कस्टम्स ने क्या किया?
मुंबई कस्टम्स जोन-III की टीम ने सारे जानवरों और पक्षियों को पंचनामा प्रक्रिया के तहत जब्त कर लिया। आरोपी को कस्टम्स एक्ट 1962 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
क्यों गंभीर है मामला?
भारत के वाइल्डलाइफ (प्रोटेक्शन) एक्ट, 1972 में हाल ही में हुए संशोधन के बाद कई विदेशी जीवों को भी संरक्षण में लिया गया है। CITES (Convention on International Trade in Endangered Species) के नियमों के मुताबिक इन प्रजातियों की बिना अनुमति व्यापार अपराध है।
खतरनाक सांपों के साथ पकड़ा गया यात्री
एक हफ्ते पहले ही थाईलैंड से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे एक भारतीय नागरिक को भी गिरफ्तार किया गया था। सीमा शुल्क अधिकारियों ने शख्स के पास से 48 बेहद जहरीले सांप और पांच कछुए छिपाकर ले जाने के आरोप में पकड़ा। जब्त किए गए जानवरों में खतरनाक वाइपर प्रजाति के सांप और संरक्षित कछुए शामिल थे।
संबंधित खबरें
90 हजार सैलरी और BMW कार, पूर्व पुलिस ऑफिसर लाइफस्टाइल पर कोर्ट की नजर
7 hrs agoमहाराष्ट्र के सूखा प्रभावित किसानों को राहत, ₹5000 की अग्रिम सहायता का ऐलान
7 hrs agoजुर्माना, FIR, जेल… महाराष्ट्र में 'वाटर कर्फ्यू' जैसी नौबत, अल नीनो का असर
1 day agoप्रेमिका को झरने पर ले जाकर दिया धक्का, पुलिस से बोला- सेल्फी लेते हुए गिरी
1 day agoधारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
2 days agoलापरवाही! चलती एंबुलेंस से सड़क पर स्ट्रेचर समेत गिरा मरीज, VIDEO वायरल
2 days agoमहाराष्ट्र सरकार ने मानी MPSC प्रर्दशनकारियों की मांग, आंदोलन खत्म
2 days agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
4 days ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
4 days agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines