हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ी कार्रवाई! दुबई से आए यात्रियों के पास से करोड़ों का सोना जब्त, सिगरेट की पैकेट में छिपाया था पेस्ट

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि अमेरिका-ईरान संघर्ष और दुबई क्षेत्र में हालिया हमलों के कारण वह अपने विदेशी निवेश और संपत्तियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित था. (राहुल पांडे की रिपोर्ट)

विज्ञापन

मुंबई एयरपोर्ट में कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपए के सोने की तस्करी का भंडाफोड़ किया है. कस्टम विभाग ने सोने की तस्करी के दो बड़े मामलों को उजागर किया है. दोनों मामलों में दुबई से मुंबई पहुंचे यात्रियों के पास से करोड़ों रुपये मूल्य का सोना बरामद किया गया. आरोपियों को कस्टम्स एक्ट, 1962 के तहत गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है.

सिगरेट पैकेट में छिपाकर लाया जा रहा था सोना

एपीआईएस (APIS) प्रोफाइलिंग के आधार पर अधिकारियों ने 10 मई 2026 को दुबई से मुंबई पहुंची फ्लाइट संख्या SG5023 के एक यात्री को रोका. जांच के दौरान यात्री के पास से 24 कैरेट गोल्ड डस्ट युक्त वैक्स के 4 पाउच बरामद किए गए. बरामद सोने का कुल वजन 1063 ग्राम और शुद्ध वजन 1020 ग्राम पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.41 करोड़ रुपये बताई गई है. अधिकारियों के अनुसार, यात्री ने सोने के पेस्ट को बेहद चालाकी से सिगरेट के पैकेट में छिपाया हुआ था. कस्टम्स अधिकारियों ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है.

1.74 करोड़ का सोना बरामद

दूसरे मामले में एपीआईएस प्रोफाइलिंग के आधार पर दुबई से मुंबई आए एक उच्च आय वर्ग के वित्तीय क्षेत्र से जुड़े पेशेवर को जांच के लिए रोका गया. यात्री फ्लाइट EK 506 से मुंबई पहुंचा था. विस्तृत तलाशी के दौरान उसके पास से 1.257 किलोग्राम 24 कैरेट कच्चा सोना बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1.74 करोड़ रुपये आंकी गई है.

विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि अमेरिका-ईरान संघर्ष और दुबई क्षेत्र में हालिया हमलों के कारण वह अपने विदेशी निवेश और संपत्तियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित था. इसी वजह से उसने अपनी तरल संपत्तियों को सोने में बदलकर भारत लाने और कस्टम ड्यूटी व नियामकीय जांच से बचने के लिए तस्करी का रास्ता अपनाया. कस्टम्स विभाग ने स्पष्ट किया कि भू-राजनीतिक संकट के दौरान संपत्तियों की सुरक्षा की चिंता समझी जा सकती है, लेकिन कानून का उल्लंघन करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई, जेल और संपत्ति की पूर्ण जब्ती जैसी गंभीर सज़ा हो सकती है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola