Mumbai 20 Year Old Girl Raped by Auto Driver: मुंबई से रूह कंपाने वाला मामला सामने आ रहा है। ऑटो ड्राइवर ने एक 20 वर्षीय लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया। बेरहमी से उसका बलात्कार किया और फिर पीड़िता को बीच सड़क पर छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
पीड़िता ने पुलिस को सुनाई आपबीती
यह मामला मुंबई के राम मंदिर स्टेशन का है, जहां पीड़िता आधी रात को रोते-बिलखते मिली। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी वनराई पुलिस को दी और पुलिस ने फौरन मौके पर पहुंच कर पीड़िता से बात की। इस दौरान पीड़िता ने जो कुछ भी बताया उसे सुनकर सभी की रूह कांप गई।
यह भी पढ़ें- गिलियन-बैरे सिंड्रोम क्या है? पुणे में मिले 22 संदिग्ध मरीज, जांच के लिए भेजे गए सैंपल
क्या है पूरा मामला?
पीड़िता की बहन के अनुसार वो मुंबई से सटे नालासोपारा में रहती है। हालांकि एक ऑटो ड्राइवर ने कथित तौर पर पीड़िता का रेप किया। ऑटो ड्राइवर पीड़िता को ऑटो रिक्शा में बिठाकर पालघर के वसई बीच पर ले गया, जहां उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया।
ऑटो ड्राइवर की दरिंदगी
सूत्रों की मानें तो ऑटो ड्राइवर ने पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में सर्जरी ब्लेड और छोटे-छोटे कंकड़ भी भर दिए। इस दरिंदगी के बाद ऑटो ड्राइवर ने पीड़िता को राम मंदिर स्टेशन रोड पर छोड़ा और मौके से फरार हो गया।
पुलिस कर रही जांच
मुंबई पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर FIR दर्ज करके आरोपी शख्स को हिरासत में ले लिया है। हालांकि पुलिस को यह मामला कुछ अजीब लग रहा है। पीड़िता बार-बार अपना बयान बदल रही है। ऐसे में पुलिस पूरे मामले की तह तक जाने की कोशिश में लगी है।
यह भी पढ़ें- पुष्पक एक्सप्रेस हादसा: ‘चिल्लाता रहा किसी ने मेरी नहीं सुनी…’ जलगांव हादसे पर यात्रियों की आपबीती
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
6 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले जलसा, हाईकोर्ट और BSE को बम से उड़ाने की धमकी
11 hrs agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
16 hrs ago10 नवंबर के बाद क्या होगा? शरद पवार के वीडियो ने मचाई राजनीतिक हलचल
18 hrs agoIAS अधिकारी ने मांगा अपॉइंटमेंट तो भड़क उठा शख्स; बहस का Video Viral
1 day agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
1 day agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
1 day agoHC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
2 days ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
2 days agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines