Mumbai Rape Case New Findings: मुंबई पुलिस ने एक ऑटो ड्राइवर को रेप केस में गिरफ्तार किया है। ड्राइवर पर 20 वर्षीय युवती का बलात्कार करने का आरोप है। पीड़िता के प्राइवेड पार्ट में सर्जिकल ब्लेड और छोटे-छोटे कंकड़ मिले। पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज किया और मामले की जांच में जुट गई। यह मामला जितना साफ दिख रहा था उतना ही पेंचिदा निकला। पुलिस को शक तब हुआ जब पीड़िता ने बार-बार अपना बयान बदलना शुरू कर दिया। पुलिस समझ गई कि कहानी सिर्फ इतनी नहीं है।
ऑटो ड्राइवर संग अर्नाला बीच पर पहुंची युवती
पुलिस ने आरोपी शख्स को हिरासत में लिया। वहीं जब सच सामने आया तो न सिर्फ पुलिस बल्कि पीड़िता के घर वाले भी हैरान रह गए। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पीड़िता अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई के नालासोपारा में रहती है। युवती अपनी मर्जी से ऑटो रिक्शा ड्राइवर के साथ अर्नाला बीच पर गई थी। यह बीच उसके घर से 12 किलोमीटर की दूरी पर है।
यह भी पढ़ें- ऑटो चालक ने रेप कर प्राइवेट पार्ट में सर्जरी ब्लेड, छोटे कंकड़ डाले, मुंबई में पीड़िता की आपबीती
होटल में नहीं मिला कमरा
ऑटो रिक्शा ड्राइवर और युवती ने अर्नाला में ही रात बिताने की योजना बनाई। हालांकि युवती के पास पहचान पत्र नहीं था, इसलिए दोनों को होटल में कमरा नहीं मिल सका। लिहाजा दोनों ने बीच पर ही रात बिताने का फैसला किया। पीड़िता का आरोप है कि इसी जगह पर उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार हुआ था।
युवती ने बनाई झूठी कहानी
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि रात बिताने के बाद ऑटो रिक्शा ड्राइवर वहां से चला गया और युवती नालासोपारा स्टेशन के लिए निकल गई। हालांकि पूरी रात घर से बाहर रहने के कारण युवती डरी हुई थी। उसे समझ नहीं आ रहा था कि वो घर पर अपने माता-पिता को क्या जवाब देगी। पैनिक में आकर युवती ने एक सर्जरी ब्लेड खरीदा, उसे प्लास्टिक में लपेटा और अपने प्राइवेट पार्ट में डाल लिया। यही नहीं युवती ने अपने प्राइवेट पार्ट में कई सारे छोटे-छोटे कंकड़ भी भर लिए।
यह भी पढ़ें- Mumbai-Pune Expressway पर 3 दिनों तक रहेगा 3 घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक, आखिर क्या है वजह?
पुलिस को बताई गलत पहचान
कुछ ही देर में पीड़िता को भयंकर दर्द शुरू हो गया और उसके प्राइवेट पार्ट से खून निकलने लगा। ऐसे में पीड़िता सड़क पर बैठकर रोने लगी। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तो पीड़िता ने बलात्कार की कहानी बनाई और ऑटो ड्राइवर के खिलाफ शिकायत दर्ज कर दी। वहीं पता पूछने पर पीड़िता ने बताया कि वो अनाथ है और वाराणसी में अपने अंकल के साथ रहती है।
पहले भी दर्ज करवाए 2 रेप केस
पीड़िता के माता-पिता थाने पहुंचे तो उसके झूठ की पोल खुल गई। पिता ने बताया कि 2023 में भी युवती ने रेप के 2 केस दर्ज करवाए थे। मुंबई के निर्मल नगर और शिवाजी नगर में कथित बलात्कार की शिकायत दर्ज की गई थी। पुलिस का मानना है कि पीड़िता का मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं है। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़ें- खुशखबरी! जल्द पूरा होगा Delhi-Mumbai Expressway; 3.5 घंटे में तय हो जाएगी दिल्ली-जयपुर की दूरी
संबंधित खबरें
मुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
1 day agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
1 day agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
1 day agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
2 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
2 days ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
2 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
4 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
4 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines