MPSC Paper Leak Pune 2024: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग द्वारा 2 फरवरी को संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 2024 का आयोजन कराया जाएगा। इससे पहले एक काॅल रिकाॅर्ड वायरल हो रही है, जिसमें परीक्षा के पेपर के बदले 40 लाख रुपये मांगे जाने की बात सामने आई है। नागपुर क्राइम ब्रांच इस मामले में शनिवार को 2 युवकों को अरेस्ट किया है। गिरफ्तार किए गए युवकों में दीपक साखरे (25) और योगेश वाघमारे (28) है।
संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा रविवार को पूरे महाराष्ट्र में आयोजित की जानी है, जिसमें 2.86 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल होंगे। ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद एमपीएससी ने गुरुवार को एक अधिसूचना जारी की, जिसमें कहा गया है कि उसने मामले की जांच के लिए पुणे पुलिस में शिकायत दी है।
पुणे पुलिस जांच में जुटी
मामले में पुलिस ने बताया कि साखरे और वाघमारें को भंडारा में पकड़ा गया है। दो अन्य व्यक्ति आशीष और प्रदीप कुलपे अभी भी फरार हैं। इस मामले में मुख्य शिकायत पुणे में दर्ज की गई है और पुणे पुलिस से अलर्ट मिलने के बाद ही यह कार्रवाई की गई है। फिलहाल दोनों आरोपियों को नागपुर पुलिस ने पुणे पुलिस को सौंप दिया है।
ये भी पढ़ेंः मुंबई में IPS अफसर के पति का कारनामा, घर दिलाने के नाम 20 लोगों से करोड़ों की ठगी
परीक्षा प्रकिया पर संदेह नहीं
वहीं नवी मुंबई में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए एमपीएससी के सचिव सुवरा खरात ने कहा कि महाराष्ट्र ग्रुप बी सेवा संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 2024 को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से आयोजित करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा प्रकिया के बारे में संदेह नहीं किया जाना चाहिए। सभी प्रश्नपत्र कड़े सुरक्षा प्रोटोकाॅल के बीच सुरक्षित रूप से संग्रहीत किए जाएंगे।
ये भी पढ़ेंः Washim: चलती बस का अचानक टायर हुआ जाम, भड़की आग, इस तरह बची लोगों की जान
संबंधित खबरें
'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
1 day ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
2 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
3 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
3 days agoदुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन के साथ भिड़ा ट्रक, 7 की मौत
3 days agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई, अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट
3 days agoमहाराष्ट्र: रायगढ़ में पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
4 days ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर सेलेब्स पर भड़के तुकाराम
4 days agoचार्जशीट : हत्या से पहले केतन अग्रवाल के हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश
5 days agoमौत के 4 साल बाद फ्रीजर में रखी लाश, परिवार को जिंदा होने की उम्मीद
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines