हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

80 फीट ऊंचे किले से मौत की छलांग, 3 बेटियों को लेकर कूदी मां, 3 की मौत

Maharashtra News: महाराष्ट्र के धाराशिव जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां के नलदुर्ग किले से एक मां ने 3 बेटियों के साथ छलांग लगा दी, जिसमें 3 की मौत हो गई, एक बेटी जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है. (पढ़िए अजर शैख़ की रिपोर्ट)

विज्ञापन
मां ने 3 बेटियों के साथ किले से लगाई छलांग (AI Image)

Mother Jumps Off Naldurg Fort With 3 Daughters: महाराष्ट्र के धाराशिव जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. नलदुर्ग के ऐतिहासिक नलदुर्ग किले में एक मां ने अपनी 3 बेटियों के साथ बुर्ज से छलांग लगा दी. इस हादसे में मां और उसकी 2 बेटियों की मौत हो गई, जबकि1 बेटी गंभीर रूप से घायल हैं. बच्ची का धाराशिव के शासकीय अस्पताल में इलाज चल रहा है.

कब हुई ये घटना?

ये दर्दनाक घटना शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक, 30 साल अश्विनी पॉल अपनी 3 बेटियों के साथ नलदुर्ग किले के उपल्या बुर्ज पर पहुंचीं. इसके बाद उन्होंने तीनों बेटियों के साथ बुर्ज से छलांग लगा दी.

आखिर क्यों उठाया इतना बड़ा कदम?

इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. आखिर अश्विनी पॉल ने अपनी तीनों बेटियों के साथ इतना बड़ा कदम क्यों उठाया? इसके पीछे कोई पारिवारिक या अन्य वजह थी या फिर कोई और हालात, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

विज्ञापन

पुलिस ने शुरू की जांच

नलदुर्ग पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है. पुलिस थाने में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया भी जारी है. फिलहाल इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को हैरान कर दिया है. सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर ऐसी कौन-सी परिस्थिति थी, जिसने एक मां को अपनी मासूम बेटियों के साथ मौत की छलांग लगाने के लिए मजबूर कर दिया.

महाराष्ट्र सुरक्षा बल में काम कर चुकी थीं अश्विनी

पुलिस के मुताबिक, अश्विनी पहले महाराष्ट्र सुरक्षा बल में काम करती थीं. बताया जा रहा है कि उन्होंने करीब 4-5 महीने पहले ही नौकरी से इस्तीफा दिया था. पुलिस अब ये भी जांच कर रही है कि घटना से पहले अश्विनी की मानसिक और पारिवारिक स्थिति कैसी थी और आखिर ऐसी कौन-सी परिस्थिति बनी, जिसके चलते उन्होंने अपने बच्चों के साथ यह कदम उठाया.

विज्ञापन

105 एकड़ में फैला है नलदुर्ग किला

नलदुर्ग किला धाराशिव जिले का प्रसिद्ध ऐतिहासिक और पर्यटन स्थल है. करीब 105 एकड़ में फैले इस किले में 100 से ज्यादा बुर्ज बताए जाते हैं. किले का उपली बुर्ज करीब 80 फीट ऊंचा है. घटना के बाद किले में पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि बुर्ज के इस ऊंचे हिस्से पर सुरक्षा के क्या इंतजाम थे और वहां पर्यटकों की आवाजाही को लेकर किस तरह की व्यवस्था थी. खुशियों के साथ शुरू हुई किले की सैर कुछ ही देर में मातम में बदल गई. एक मां और उसके दो मासूम बच्चों की मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है. वहीं, जिंदगी की जंग लड़ रही मासूम वीरा के जल्द स्वस्थ होने की दुआ की जा रही है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola