एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे के समर्थकों के बीच हुई हाथापाई के मामले में करीब 50-60 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। हालांकि इस मामले में अभी तक कोई भी गिरफ्तारी नहीं की गई है। मुंबई पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। यह घटना गुरुवार को तब हुई जब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शिवाजी पार्क पहुंचे। यहां पर उन्होंने बाला साहब मेमोरियल पर जाकर बाल ठाकरे को श्रद्धांजलि दी। 17 नवंबर यानी आज बाल ठाकरे की पुण्यतिथि है। इसकी पूर्व संध्या पर एकनाथ शिंदे, बाल ठाकरे को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। इस मौके पर उद्धव ठाकरे के समर्थक भड़क गए और गद्दारों वापस जाओ के नारे लगाने लगे। इससे विवाद बढ़ गया। शिंदे और उद्धव के समर्थक आपस में भिड़ गए औऱ हाथापाई होने लगी। पुलिस फोर्स ने तुरंत हालात को संभाला और भीड़ को तितर-बितर किया।
ये भी पढ़ें: Petrol-Diesel भरवाने जाएं तो 2 चीजों का खास ध्यान रखें
इस घटना के बाद सीएम एकनाथ शिंदे ने घटना पर चिंता जताई थी। उन्होंने कहा था कि बाला साहब ठाकरे की पुण्यतिथि से एक दिन पहले ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए। कानून व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। अब शुक्रवार को इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 50 से ज्यादा अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बता दें कि एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे के गुट में लंबे समय से विवाद है। एकनाथ शिंदे कभी उद्धव ठाकरे के साथ हुआ करते थे लेकिन पिछले साल जून में वह शिवसेना के तमाम विधायकों को लेकर अलग हो गए। बाद में उन्होंने यह भी दावा किया कि वही मूल शिवसेना हैं, जबकि उद्धव ठाकरे खुद के ग्रुप को असल शिवसेना बताते हैं। यही नहीं, शिंदे का ग्रुप बीजेपी के साथ मिल गया और महाराष्ट्र में सरकार बना ली, जिसके बाद एकनाथ शिंदे सीएम बन गए। तभी से बाल ठाकरे के बेटे उद्धव ठाकरे और शिंदे के बीच विवाद बना हुआ है और उद्धव समर्थक, शिंदे को गद्दार करार देते हैं। दोनों ग्रुप, अपने को असल शिवसेना बताते हैं और यह विवाद फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में पेंडिंग है।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
7 hrs agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
9 hrs agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
9 hrs agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
1 day agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
2 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
2 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
3 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
4 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
4 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines