---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

मुंबईवासियों सावधान! अगले 3 घंटे खतरनाक, मौसम को लेकर आई डराने वाली चेतावनी, देखें IMD का ताजा अपडेट

Mumbai Weather Forecast: मुंबई के लिए मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे हालात और खराब होने के आसार हैं। प्रशासन ने भी अलर्ट देखते हुए लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी है। वहीं कई सेवाएं बंद करके बचाव अभियान शुरू कर दिया है।

---विज्ञापन---

IMD Predicts Heavy Rainfall in Mumbai: मुंबई में मानसून की भारी बारिश से हालात काफी खराब हैं। पूरे शहर में जलभराव की स्थिति है। सड़कों से लेकर रेलवे ट्रैक तक दरिया बने हुए हैं। वहीं अब मौसम विभाग ने एक और डराने वाली चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे के लिए मुंबई में मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग ने मुंबई में अगले 3 घंटे में भारी से बहुत भारी बारिश होने की भविष्यवाणी की है।

आज दोपहर करीब 2 बजे समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठेंगी। 4.40 मीटर ऊंचा ज्वार भाटा आ सकता है। वहीं मौसम के इस ताजा अलर्ट को देखते हुए मुंबई में एहतियातन स्कूल, ऑफिस, कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। एग्जाम भी पोस्टपोन कर दिए गए हैं। लोकल ट्रेन सर्विस बीते दिन ही सस्पेंड कर दी गई है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह है। लोगों से कहा गया है कि वे घरों के अंदर रही रहें और बच्चों-बुजुर्गों को बाहर नहीं जाने दें।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

फ्लाइटें डायवर्ट, ट्रेन सर्विस सस्पेंड, स्कूल-कॉलेज बंद

मुंबई में मानसून की भारी बारिश से कई इलाकों में जलभराव है। सड़कें पानी में डूबी हैं और रेलवे ट्रैक पानी से भरे हैं। लोगों के घरों में भी पानी घुस गया है। इतना ही नहीं मुंबई एयरपोर्ट में भी पानी भर गया है, जिस वजह से 27 फ्लाइट डायवर्ट की गई हैं। रात 2.20 से 3.40 तक एयरपोर्ट पर ऑपरेशन बंद करना पड़ा। फ्लाइट को अहमदाबाद, हैदराबाद, इंदौर जैसे शहरों मे डायवर्ट करना पड़ा। मुंबई की लोकल ट्रेन सेवा भी बारिश से प्रभावित हुई है। सुबह से ठाणे स्टेशन से मध्य रेलवे की ट्रेनें देरी से चल रही हैं। सुबह 7 बजे तक ठाणे से मुंबई जाने वाली दिशा में रेल सेवाएं बंद थीं।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

हार्बर लोकल रूट की सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। वेस्टर्न रेलवे की ट्रेनें 20 से 25 मिनट की देरी से चल रही हैं। बारिश के कारण मध्य रेलवे ने लंबी दूरी की कई ट्रेनें रद्द कर दी हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ठाणे, कसारा, टिटवाला, कल्याण-कसारा रूट, अटगांव, थानसित, वाशिंद, सायन, माटुंगा सर्कल, वडाला चेंबूर रेलवे स्टेशन, कर्जत-खोपोली, भांडुप, कुर्ला-मानखुर्द आदि रेलवे स्टेशन पूरी तरह से पानी में डूबे हुए हैं। वहीं सड़कों पर जलभराव को देखते हुए स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। प्रशासन के अधिकारी पूरे शहर में हालातों पर नजर बनाए हुए हैं।

 

---विज्ञापन---

300MM बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त

मुंबई में मानसून की बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मुंबई में रविवार देर रात एक बजे शुरू हुई बारिश सुबह 7 बजे तक चली और इन 7 घंटों में करीब 300 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड हुई। सुबह लोग उठे तो सड़कों पर जलभराव देखकर चौंक गए।

---विज्ञापन---

 

First published on: Jul 08, 2024 11:12 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola