Nitesh Rane Marathi Hindi statement: महाराष्ट्र में हिंदी बनाम मराठी विवाद पर अब सियासी रंग चढ़ता जा रहा है। मनसे कार्यकर्ताओं द्वारा मीरा रोड पर प्रवासी दुकानदार से मारपीट के बाद मंत्री नितेश राणे ने बड़ा बयान दिया है। मंत्री राणे ने कहा कि अगर उनमें हिम्मत है तो मोहम्मद अली रोड पर जाएं और लोगों से मराठी बोलने को कहे। उनमें टोपी पहनने वालों की पिटाई करने की हिम्मत है क्या?
मंत्री नितेश राणे ने कहा कि वायरल वीडियो को लेकर कहा कि एक हिंदू को मराठी नहीं बोलने पर पीटा गया। अगर उनमें हिम्मत है तो नल बाजार, मोहम्मद अली रोड पर जाएं और वहां के लोगों से मराठी में बात करने को कहें। क्या उनमें टोपी पहनने वालों की पिटाई करने की हिम्मत नहीं है। क्या जावेद अख्तर और आमिर खान मराठी बोलते हैं? एक गरीब हिंदू की पिटाई क्यों की जा रही है।
ये भी पढ़ेंः Pune Rape Case: वारदात के घंटों बाद गिरफ्तार हुआ आरोपी, जानें कैसे चढ़ा पुलिस के हत्थे
मंत्री के बयान पर मनसे ने दी ये प्रतिक्रिया
मंत्री के बयान पर मनसे की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। मनसे नेता संदीप देशपांडे ने कहा कि नितेश राणे को समझना चाहिए कि हम हिंदू है हिंदी नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारा मुद्दा मराठी है। बैनर और पोस्टर में क्या लिया है इससे हमें कोई मतलब नहीं है। हमारी पार्टी की लाइन यह नहीं है। हम तो मराठी मानूष के जीत का जश्न मनाने वाले लोग हैं। मनसे नेता ने आगे कहा कि धर्म की राजनीति करना बीजेपी की पहचान बन गई है। जब मराठी लोगों को पीटा जाता है तो इनके नेता चुप रहते है।
पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
बता दें कि मीरा रोड मारपीट मामले में पुलिस ने 7 लोगों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज की है। हालांकि इस मामले में कार्रवाई नहीं होने के बाद बड़ी संख्या में प्रवासी लोगों ने शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन किया था। इससे पहले मनसे के कार्यकर्ताओं ने डीमार्ट और बैंक के कर्मचारियों को भी निशाना बनाया था।
ये भी पढ़ेंः जैकलीन फर्नांडीज को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका, 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में याचिका खारिज
संबंधित खबरें
एक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
23 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
1 day agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
1 day agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
2 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
3 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
3 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
3 days agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
5 days agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
5 days agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines