Mumbai Metro: नवरात्रि में रात को गरबा और डांडिया खेलने के बाद घर लौटने की चिंता मुंबई करों की दूर हो गई है। नवरात्र उत्सव को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने मेट्रो सेवा को बढ़ाने का फैसला किया है। प्रशासन मुंबई में मेट्रो लाइन 2A और 7 पर अतिरिक्त सेवाएं शुरू करेगी। रात साढ़े 12 बजे तक मेट्रो चालू रहेगी। यह अतिरिक्त सेवा 19 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक चलेगी। इसी अवधि में 15 मिनट के अंतराल पर 14 अतिरिक्त सेवा चलेगी।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि नवरात्र उत्सव के दौरान रात में घर जाते समय नागरिकों के लिए सुरक्षित और आरामदायक यात्रा के लिए यह निर्णय लिया गया है। मेट्रो के अलावा बेस्ट बस भी नवरात्र में अतिरिक्त सेवा प्रदान करने पर विचार कर रही है।
गौरतलब है कि मुंबई में नवरात्रि के आखिरी कुछ दिनों में देर रात तक गरबा और डांडिया का आयोजन किया जाता है। लेकिन गरबा डांडिया खत्म होने के बाद रात में घर जाते समय लोगों को ट्रांसपोर्ट की कमी से जूझना पड़ता था। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने मेट्रो सेवा बढ़ाने का फैसला किया था।
आपको बता दें कि बीजेपी के विधायक अतुल भातखलकर ने सबसे पहले नवरात्र में मेट्रो की अतिरिक्त सेवा चलाने की मांग की थी। फिलहाल मेट्रो 2A और 7 की लाइन पर सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 6 बजे से रात 10.30 बजे तक मेट्रो की 253 फेरी चलती है, हर दस मिनट में मेट्रो चलती है। वहीं शनिवार के दिन 238 और रविवार को 205 मेट्रो सेवा चलती है।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
2 days agoअमिताभ बच्चन के बंगले जलसा, हाईकोर्ट और BSE को बम से उड़ाने की धमकी
2 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
2 days ago10 नवंबर के बाद क्या होगा? शरद पवार के वीडियो ने मचाई राजनीतिक हलचल
2 days agoIAS अधिकारी ने मांगा अपॉइंटमेंट तो भड़क उठा शख्स; बहस का Video Viral
3 days agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
3 days agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
3 days agoHC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
4 days ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
4 days agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines