---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

नवरात्र: मुंबईकरों को बड़ी सौगात, सरकार ने मेट्रो सेवा बढ़ाई, रात 12.30 तक दौड़ेगी

Mumbai Metro: नवरात्र उत्सव को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने मेट्रो सेवा की टाइमिंग बढ़ाने का फैसला किया है।

---विज्ञापन---

Mumbai Metro: नवरात्रि में रात को गरबा और डांडिया खेलने के बाद घर लौटने की चिंता मुंबई करों की दूर हो गई है। नवरात्र उत्सव को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने मेट्रो सेवा को बढ़ाने का फैसला किया है। प्रशासन मुंबई में मेट्रो लाइन 2A और 7 पर अतिरिक्त सेवाएं शुरू करेगी। रात साढ़े 12 बजे तक मेट्रो चालू रहेगी। यह अतिरिक्त सेवा 19 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक चलेगी। इसी अवधि में 15 मिनट के अंतराल पर 14 अतिरिक्त सेवा चलेगी।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि नवरात्र उत्सव के दौरान रात में घर जाते समय नागरिकों के लिए सुरक्षित और आरामदायक यात्रा के लिए यह निर्णय लिया गया है। मेट्रो के अलावा बेस्ट बस भी नवरात्र में अतिरिक्त सेवा प्रदान करने पर विचार कर रही है।

---विज्ञापन---

गौरतलब है कि मुंबई में नवरात्रि के आखिरी कुछ दिनों में देर रात तक गरबा और डांडिया का आयोजन किया जाता है। लेकिन गरबा डांडिया खत्म होने के बाद रात में घर जाते समय लोगों को ट्रांसपोर्ट की कमी से जूझना पड़ता था। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने मेट्रो सेवा बढ़ाने का फैसला किया था।

आपको बता दें कि बीजेपी के विधायक अतुल  भातखलकर ने सबसे पहले नवरात्र में मेट्रो की अतिरिक्त सेवा चलाने की मांग की थी। फिलहाल मेट्रो 2A और 7 की लाइन पर सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 6 बजे से रात 10.30 बजे तक मेट्रो की 253 फेरी चलती है, हर दस मिनट में मेट्रो चलती है। वहीं शनिवार के दिन 238 और रविवार को 205 मेट्रो सेवा चलती है।

---विज्ञापन---
First published on: Oct 14, 2023 04:59 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola