---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

मुंबई के मीरा रोड इलाके में बंदूक लहराते युवक का वीडियो वायरल, तनाव के बाद पुलिस का एक्शन

Mumbai Mira Road Video: मुंबई के मीरा रोड इलाके के वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में युवक को बंदूक लहराते देखा जा सकता है।

---विज्ञापन---

इंद्रजीत सिंह, राहुल पांडे, मुंबई: 

Mumbai Mira Road Video: मुंबई के मीरा रोड  के साथ ही कुछ और इलाकों में भी तनाव देखने को मिल रहा है। यहां बीती रात लोगों ने श्री राम प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शोभा यात्रा निकाली, जिस पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इसमें कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आई। हालांकि इस घटना के बाद 13 लोग अरेस्ट कर लिए गए। डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी कहा है कि किसी को भी कानून-व्यवस्था बिगाड़ने नहीं दिया जाएगा।

---विज्ञापन---

हाथ में डंडा और बंदूक लहराते युवक का वीडियो वायरल

वहीं दूसरी ओर, मीरा रोड से कुछ और वीडियो सामने आए हैं, जिसमें कुछ लोग गाड़ियों पर पथराव करते नजर आ रहे हैं तो वहीं एक युवक को हाथ में डंडा और बंदूक लहराते देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर भी ‘मीरा रोड’ से जुड़े कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।

https://twitter.com/IAMCHindi/status/1749402657310052619

---विज्ञापन---

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक बाइक पर चढ़कर नारे लगा रहा है और बंदूक भी लहरा रहा है। लगातार बढ़ रहे तनाव को देखते हुए पुलिस की भी चुनौती बढ़ती जा रही है। नया नगर के बाद हैदर चौक पर भी तनाव बढ़ने की खबर सामने आई।

नया नगर इलाके में स्थिति गंभीर

जानकारी के अनुसार, मुंबई के नया नगर इलाके में स्थिति गंभीर है। यहां उपद्रवियों को कानून की धज्जियां उड़ाते देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि यहां लोगों को जबरन पकड़कर मारा गया। बीती रात महिलाओें पर भी हमला हुआ। जिसमें कई महिलाएं घायल हो गईं।

---विज्ञापन---

फिलहाल पुलिस प्रशासन उपद्रवियों की पहचान और उनकी धरपकड़ में लगी हुई है। ज्यादातर पर आरोप है कि लोगों ने श्री राम या सनातन के झंडे लहराने वालों पर हमला किया। हालांकि इस घटना के एक दिन बाद एक बार फिर वाहन रैली निकाली गई। जिसमें लोगों का हुजूम नजर आया। फिलहाल पुलिस स्थिति को संभालने में लगी है।

पनवेल इलाके में भी स्थिति तनावपूर्ण 

मीरा रोड के बाद नवी मुंबई के पनवेल इलाके में भी स्थिति तनावपूर्ण रही। जानकारी के अनुसार, यहां शिवसेना शिंदे गुट की ओर से बाइक रैली निकाली गई। जिसमें शामिल लोगों पर हमला किया गया। नवी मुंबई के खारघर से पनवेल की तरफ बाइक रैली निकाली गई। इस दौरान किए गए हमले में तीन लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। इसके साथ ही कुछ गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई। पुलिस हमलावरों की पहचान में जुट गई है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Ram Mandir: इजरायल भी हुआ राममय, राम मंदिर पहुंचकर इजरायली दूत ने कह दी बड़ी बात 

ये भी पढ़ें: कौन है वो शख्स जिसने राम मंदिर की फोटो एडिट कर फहराया पाकिस्तानी झंडा, नीचे लिखा- ‘बाबरी मस्जिद’ 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी असम के जिस मंदिर में जाना चाहते हैं, क्या है उसकी खास बात? 

ये भी पढ़ें: प्राण प्रतिष्ठा में जब शामिल हुए PM मोदी, तब क्या कर रहे थे 5 दिग्गज विपक्षी नेता? 

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: क्या कांग्रेस के 1984 के रिकॉर्ड को तोड़ पाएगी BJP, जानें राम मंदिर से क्या बना राजनीतिक माहौल? 

यह भी पढ़ें: ‘सबसे भाग्यशाली व्यक्ति’, रामलला मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के बाद बोले मूर्तिकार अरुण योगीराज

---विज्ञापन---
First published on: Jan 22, 2024 09:30 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola