Minor Stabs Teacher: मुंबई के एक ट्यूशन टीचर को अपने छात्र को सलाह देना भारी पड़ गया। टीचर ने छात्र को पढ़ाई पर फोकस करने और लड़की से बात न करने की सलाह दी। इसके बाद गुस्साए छात्र ने टीचर पर चाकूओं से हमला कर दिया। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई।
घटना मुंबई के मारी रोड की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, गुरुवार को हुई घटना की जानकारी के बाद संबंधित धाराओं के तहत नाबालिग आरोपी छात्र को पकड़ा गया है। कहा जा रहा है कि ट्यूशन टीचर ने छात्र को कुछ दिन पहले पढ़ाई पर ध्यान न देने पर टीचर ने लड़के को डांटा था।
घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल
मीरा रोड पर हुई घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में नाबालिग छात्र को अपने ट्यूशन टीचर 26 साल के राजू ठाकुर के पेट में चाकू मारते देखा जा सकता है। वीडियो में दिख रहा है कि पीड़ित टीचर अपने कुछ छात्रों से बात कर रहा होता है। इसी दौरान नाबालिग आता है और टीचर के पेट पर चाकू से वार कर देता है।
छात्रा के हमले के बाद टीचर बचने की कोशिश करता है लेकिन नाबालिग ताबड़तोड़ वार करता रहता है। आरोपी छात्र तब तक वार करता रहा, जब तक टीचर जमीन पर गिर नहीं जाता। कहा जा रहा है कि मौके पर मौजूद लोगों ने छात्र को रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी।
टीचर ने की थी पिटाई, दी थी ये सलाह
घटना की जानकारी के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि टीचर ने कोचिंग क्लास में छात्र की पिटाई की थी। टीचर ने छात्र को पढ़ाई पर ध्यान देने और छात्राओं से बात न करने की सलाह दी थी। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त चाकू को बरामद कर लिया है।
संबंधित खबरें
PM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
4 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
5 hrs agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
5 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
20 hrs ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
22 hrs ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
1 day agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
3 days agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines