PM मोदी की जिंदगी से जुड़े म्यूजिकल सागा की स्क्रीनिंग में पहुंचे CM देवेंद्र फडणवीस, कई सितारे भी हुए शामिल

मुंबई के नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में ‘मेरा देश पहले, मोदी अनटोल्ड स्टोरी’ कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें सीएम देवेंद्र फडणवीस, अक्षय कुमार, अर्जुन कपूर, टाइगर श्रॉफ और अनु मलिक जैसे फिल्मी सितारों ने भाग लिया. इस कार्यक्रम के जरिए पीएम नरेंद्र मोदी के जीवन के अनछुए पहलुओं को सामने लाया गया.

Narendra Modi

'मेरा देश पहले' कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

मुंबई के बांद्रा में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में ‘मेरा देश पहले, मोदी अनटोल्ड स्टोरी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी उपस्थित रहे. इतना ही नहीं, इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए फिल्म जगत से अभिनेता अक्षय कुमार, अर्जुन कपूर, टाइगर श्रॉफ, अनु मलिक, के अलावा अन्य कई सितारे भी उपस्थित रहे.

विज्ञापन

इस मौके पर सीएम फडणवीस ने कहा कि आज के इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में कुछ ऐसे पहलू सामने आने वाले हैं, जिनके बारे में दुनिया को अभी तक पता नहीं है. मनोज मुंतशिर जी ने इस कार्यक्रम की संकल्पना की है. नरेंद्र मोदी जैसा व्यक्तित्व किस तरह आग में तपकर तैयार होता है, ऐसी कई बातें और पहलू इस कार्यक्रम के ज़रिए हम तक पहुंच रहे हैं. यह कार्यक्रम देश के 6 प्रमुख शहरों में आयोजित किया जा रहा है, जिनमें से मुंबई का कार्यक्रम आज हो रहा है.

विज्ञापन

वहीं GST रिफॉर्म पर सीएम ने कहा कि जीएसटी का सेकेंड जनरेशन रिफॉर्म एक बहुत ही ऐतिहासिक पहल है. इतने बड़े पैमाने पर जीएसटी दरों को कम करना एक साहसिक निर्णय है. इसकी वजह से जरूरी चीजों की कीमतें कम होंगी और लोगों को सीधा लाभ मिलेगा. जीएसटी रिफॉर्म के ज़रिए आत्मनिर्भर भारत की दिशा में यह एक अहम कदम है, जिसे प्रधानमंत्री जी ने उठाया है.

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित यह म्यूजिकल सागा उनके बचपन से लेकर चुनौतीपूर्ण राजनीतिक जीवन और असाधारण स्थितियों के सफर पर आधारित है. इसे गीतकार मनोज मुंतशिर ने बनाया है. इसमें कई कलाकार जैसे बी प्राक, स्नेहा शंकर, ऋषि सिंह, आशीष कुलकर्णी और उज्ज्वल गजभर जैसे गायक भी शामिल हैं.

विज्ञापन

स्क्रीनिंग में शामिल हुए निर्माता विपुल अमृतलाल शाह ने कहा कि यह एक बेहद खूबसूरत सागा होने वाला है. समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, उन्होंने कहा, “हमें प्रधानमंत्री मोदी के जीवन के कुछ नए पहलुओं के बारे में जानने का मौका मिलेगा. मैं इसको लेकर बेहद उत्साहित हूं. वहीं अभिनेता अर्जुन कपूर ने कहा कि उन्हें यहाँ आकर बहुत खुशी हो रही है. इस शो को मनोज मुंतशिर ने बहुत खूबसूरती से लिखा है। उन्होंने कहा, “मैं हमारे प्रधानमंत्री के बारे में और जानने और सुनने के लिए बहुत उत्साहित हूं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ