महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी TET-2026 पेपर लीक का भंडाफोड़ हुआ है. भिवंडी पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो कथित तौर पर दिल्ली से प्रश्नपत्र लेकर आया था और उसे करीब डेढ़ करोड़ रुपये में बेचने की तैयारी में था. इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य आरोपी अभी भी फरार है. घटना के बाद राज्य सरकार ने परीक्षा रद्द कर दी है और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एसआईटी जांच के आदेश दिए हैं. वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर सरकार पर तीखा हमला बोला है.
परीक्षा से एक दिन पहले लीक का खुलासा
मुंबई से सटे भिवंडी में TET परीक्षा से ठीक एक दिन पहले पेपर लीक का बड़ा खुलासा हुआ. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग परीक्षा का प्रश्नपत्र बेचने के लिए आने वाले हैं. इसके बाद परिमंडल-2 के डीसीपी पवन बनसोड के मार्गदर्शन में पुलिस ने कोनगांव इलाके में जाल बिछाया और सुबह करीब 11 बजे तीन लोगों को हिरासत में ले लिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार निवासी राजीव शॉ और आकाश कुमार तथा हरियाणा निवासी धीरज सिंह के रूप में हुई है. इनके कब्जे से TET परीक्षा के चार सेट, मोबाइल फोन, नकदी, डेबिट और क्रेडिट कार्ड समेत कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं.
यह भी पढ़ें: Ketan Agarwal Case: ‘हमारे बेटे को न्याय मिले…’, माता-पिता ने सिया गोयल और चेतन के लिए मांगी फांसी की सजा
जब्त प्रश्नपत्रों की जांच
महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद के अधिकारियों ने जब्त प्रश्नपत्रों की जांच की, जिसमें यह पुष्टि हुई कि बरामद पेपर वास्तविक TET प्रश्नपत्र से मेल खाते हैं. इसके बाद भिवंडी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया.पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी प्रश्नपत्र दिल्ली से लेकर आए थे और इसके बदले करीब डेढ़ करोड़ रुपये की मांग की जा रही थी. अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह प्रश्नपत्र किसे और कहां बेचा जाना था, इसके पीछे कौन-सा संगठित गिरोह काम कर रहा है और इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड कौन है.
TET परीक्षा स्थगित
मामले की गंभीरता को देखते हुए महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद ने रविवार को होने वाली TET परीक्षा स्थगित कर दी है. नई परीक्षा तिथि जल्द घोषित की जाएगी. इस फैसले से राज्यभर के लाखों अभ्यर्थियों में नाराजगी और चिंता का माहौल है.मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मामले पर तुरंत संज्ञान लेते हुए ठाणे के जॉइंट सीपी पंजाबराव उगले की अगुवाई में एसआईटी गठित करने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने स्कूल शिक्षा मंत्री दादा भुसे और डीजीपी सदानंद दाते से बातचीत कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं.
यह भी पढ़ें: मुहर्रम जुलूस को कथित तौर पर निशाना बनाने की साजिश नाकाम, 14900 जहरीले कैप्सूल जब्त!
इस पूरे मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम गठित की गई है, जो जरूरत पड़ने पर अन्य राज्यों में जाकर भी जांच करेगी.”TET पेपर लीक का यह मामला एक बार फिर देश की परीक्षा प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है. लाखों अभ्यर्थियों की मेहनत और भविष्य पर सवालिया निशान लग गया है. वहीं विपक्ष हमलावर है शिवसेना यूबीटी नेता अंबा दास दानवे ने कहा है कि यह सरकार एक छोटा सा एग्ज़ाम भी पारदर्शी तरीके से नहीं करा सकती.
राहुल गांधी का हमला!
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘एक और पेपर लीक, एक और परीक्षा रद्द. इस बार महाराष्ट्र का TET. देश की शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम बना दिया गया है, जिससे देश का हर युवा असुरक्षित है. यह सिर्फ पेपर लीक नहीं, यह युवाओं के भविष्य की चोरी है.’ इस मामले में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. उनके पास से TET परीक्षा के चार सेट बरामद हुए हैं. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि प्रश्नपत्र दिल्ली से लाए गए थे. मुख्य आरोपी फरार है और उसकी तलाश जारी है.
संबंधित खबरें
120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
16 mins agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
1 day ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
3 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
3 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
4 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
4 days agoदुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन के साथ भिड़ा ट्रक, 7 की मौत
5 days agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई, अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट
5 days agoमहाराष्ट्र: रायगढ़ में पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
5 days ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर सेलेब्स पर भड़के तुकाराम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines