हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

मुंबई के सांताक्रूज होटल में भीषण आग, तीन की मौत, कई घायल

विज्ञापन

Mumbai Santacruz Hotel: मुंबई के सांता क्रूज गैलेक्सी होटल में रविवार को भीषण आग लग गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि राहत टीमों ने आठ लोगों को रेस्क्यू के बाद सुरक्षित निकाला है। हालांकि मौके पर अभी भी राहत कार्य जारी है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

मरने वालों और घायलों की हुई पहचान

जानकारी के मुताबित हादसे में मरने वालों की पहचान रूपाली कांजी (25), किशन (28) और कांतिलाल गोर्धन वारा (48) के रूप में हुई है। जबकि घायलों की पहचान अल्फा वाखरिया (19) और मंजुला वाखरिया (49) के रूप में हुई है। बाकियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1695758496263028892

कमरा नंबर 204 में लगी आग फैली

घटना के बारे में अग्निशमन अधिकारी पीजी दुधल ने बताया कि सूचना के तुरंत बाद हमने तुरंत आग पर काबू पाने की कोशिश की और हमने आठ लोगों को बचाया। तीन घायलों को वीएन देसाई अस्पताल में शिफ्ट किया गया। तीनों की हालत गंभीर होने पर उनकी मौत हो गई है। जांच में सामने आया है कि आग दूसरी मंजिल पर कमरा नंबर 204 में लगी थी। इसके बाद ये आग तीसरी मंजिल तक फैल गई। आग लगने के कारण की जांच की जा रही है।

मुंबई की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें