पटक-पटक कर मारेंगे वर्सेस डुबो-डुबो कर मारेंगे, राज ठाकरे के बयान पर BJP सांसद का पलटवार, जानें क्या कहा?

Raj Thackeray vs Nishikant Dubey: महाराष्ट्र में मराठी और हिंदी भाषा को लेकर शुरू हुआ विवाद बढ़ता ही जा रहा है। डुबो-डुबो कर मारेंगे वाले बयान के बाद बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने फिर से पलटवार किया है। अब इस पूरे विवाद में बीजेपी मंत्री नितेश राणे की एंट्री भी हो चुकी है। मुंबई से इंद्रजीत सिंह की रिपोर्ट…

Marathi vs Hindi controversy

मनसे प्रमुख राज ठाकरे और बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे (Pic Credit-ANI)

Marathi vs Hindi controversy: महाराष्ट्र में मराठी बनाम हिंदी का मुद्दा अब केवल भाषाई बहस नहीं रह गया है। ये एक राजनीतिक संग्राम का रूप ले चुका है, जिसमें शब्दों की जगह अब धमकियों और चेतावनियों ने ले ली है। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे और एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे के बीच जुबानी जंग अब पटक-पटक कर मारेंगे से लेकर डुबो-डुबो कर मारेंगे तक पहुंच चुकी है।

विज्ञापन

महाराष्ट्र की जमीन पर भाषा को लेकर राजनीति अपने चरम पर है। शुरुआत हुई थी राज्य सरकार के उस GR से, जिसमें स्कूलों में हिंदी को अनिवार्य बनाने की बात कही गई थी। यही GR अब मराठी अस्मिता बनाम हिंदी आक्रमण का मुद्दा बन गया है। मामला तब और गरमा गया, जब हाल ही में मुंबई में कथित तौर पर एक दुकानदार की पिटाई सिर्फ इसलिए कर दी गई क्योंकि उसने मराठी में बात नहीं की। इस पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने तीखा बयान दिया।

विज्ञापन

बीजेपी सांसद ने क्या कहा था?

गोड्डा से सांसद ने कहा था, हिंदी भाषा बोलने वाले लोगों को मुंबई में मारने वाले अगर हिम्मत है तो महाराष्ट्र में उर्दू बोलने वालों को मारकर दिखाओ, तमिल और तेलगू बोलने वालों को मारकर दिखाओ। उन्होंने आगे कहा था, अगर इतने ही बड़े बॉस हो तो आओ बिहार, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु तुमको पटक-पटक के मारेंगे।

विज्ञापन

ठाकरे के बयान पर बीजेपी सांसद ने किया पलटवार

उनके इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया आईं, लेकिन बहस वहीं नहीं रुकी। राज ठाकरे ने मुंबई में हुई अपनी जनसभा में निशिकांत दुबे को चुनौती दे डाली। ये बयान उन्होंने हिंदी में ही दिया और इसी बात को लेकर दुबे ने पलटवार किया। कहते हैं मैंने तो राज ठाकरे को हिंदी सिखा दी!

अब इस पूरे विवाद में बीजेपी नेता नितेश राणे भी कूद पड़े हैं। उन्होंने कहा कि अगर बीएमसी में उद्धव ठाकरे की जीत होती है तो मुंबई का मेयर “अब्दुल या शेख” बनेगा और ये हिंदू समाज के लिए खतरा होगा। उन्होंने उद्धव ठाकरे पर इस्लामिक झंडा फहराने वालों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। वही राज ठाकरे से भी सवाल किया की मीरा रोड के मुस्लिम इलाको में सभा क्यों नहीं की। हिंदी और मराठी के इस टकराव में अब धर्म, क्षेत्रवाद और राजनीति का जहर भी घुल चुका है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ