Jarange Patil on hunger strike from today : मराठा आरक्षण के लिए लड़ाई लड़ रहे आंदोलनकर्ता मनोज जरांगे ने बुधवार सुबह जालना के अंतरवाली सराटी से अपना दूसरे दौर का आमरण अनशन शुरू किया। उनकी पहली मांग, मराठा समाज को कुनबी जाती का सर्टिफिकेट देने को लेकर है। वहीं दूसरी ओर वह मराठा समाज को ओबीसी कोटे से आरक्षण दिए जाने की मांग कर रहे हैं।
‘जुबान की वजह से तोड़ना पड़ा था अनशन’
मनोज जरांगे ने आमरण अनशन शुरू करते हुए कहा कि मैं आज से फिर से एक बार आमरण अनशन शुरू कर रहा हूं, पिछली बार 29 अगस्त को आमरण अनशन शुरू किया था। उन्होंने कहा कि अगस्त के बाद 14 सितंबर को सरकार की तरफ से कहा गया था कि आपकी मांग के तहत आरक्षण देंगे, लेकिन वो कानूनी तौर पर टिकना चाहिए इसलिए एक महीने का समय दीजिए, उन्होंने जुबान दी थी जिसकी वजह से मुझे अनशन तोड़ना पड़ा था।
मेडिकल सहायता ना लेने का फैसला
जरांगे ने अनशन के दौरान कहा कि सरकार ने मुझसे 30 दिन का समय मांगा था आज 41 दिन बीत गए, इसके बावजूद सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया इसलिए आज फिर से स्थगित किया गया आमरण अनशन शुरू कर रहा हूं। बता दें कि इस बार के आमरण अनशन के दौरान मनोज जरांगे ने मेडिकल सहायता ना लेने का फैसला किया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिंदे ने जरांगे को आश्वासन दिया था कि मराठा आंदोलनकर्ताओं पर दर्ज मामले 2 दिन में वापस लिए जाएंगे, लेकिन 40 दिन बाद भी केस वापस नहीं लिए गए हैं।
‘आखिरी खून के कतरे तक लड़ेंगे लड़ाई’
मंगलवार को आजाद मैदान में हुई शिवसेना की दशहरा रैली में सीएम एकनाथ शिंदे ने छत्रपति शिवाजी महाराज की कसम खाते हुए कहा था कि मराठा समाज को वो आरक्षण देकर रहेंगे और उनके शरीर में जब तक आखिरी खून का कतरा बाकी है वो मराठा समाज के लिए लड़ेंगे। हालांकि इसका कोई असर मनोज जरांगे पर देखने को नहीं मिला इसलिए उन्होंने फिर से दोबारा आमरण अनशन शुरू किया गया है। उनका कहना है कि इस अनशन में सिर्फ मैं ही नहीं बल्कि महाराष्ट्र में मराठा समाज शृंखला बद्ध तरीके से अनशन करेगा, इस दौरान सरकार के सभी मंत्रियों को मराठा समाज गांव में प्रवेश नहीं होने देगा।
संबंधित खबरें
मुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
1 day ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
2 days agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
3 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
3 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
3 days agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
4 days ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
4 days agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
6 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
7 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines