Manoj Jarange on Maratha Reservation : मराठा आरक्षण की मांग को लेकर जालना के अंतरावली सराटी में आमरण अनशन पर बैठे मनोज जरांगे पाटिल की तबियत खराब हो चुकी है, पिछले 4 दिन से रोज की तरह आज पांचवे दिन सुबह 11 बजे जरांगे मीडिया से बात करने लगे तो वह 2 से 4 मिनट ही मीडिया से बात कर पाए, उनके हाथ में माइक था और हाथ कांप रहे थे। मनोज की बिगड़ती सेहत से परेशान अंतरवाली सराटी के गांव वालों की आंखों से आंसू छलक उठे।
मनोज जरांगे मराठा आरक्षण मांग पर इस कदर डटे हुए हैं कि आज अनशन के 5 वें दिन तक उन्होंने सिर्फ 2 बार पानी पीया है। अंतरावली सराटी में रहने वाले और जरांगे के दोस्त डॉ तारक ने बताया कि पानी और खाना छोड़ने से मनोज का बीपी और शुगर दोनों कम हो चुके हैं, जिससे उनके शरीर में कमजोरी बढ़ चुकी है। बता दें कि जरांगे ने पहले ही दिन से डॉक्टरी चेकअप कराना बंद कर दिया है।
यह भी पढ़ें-Watch Video: कांग्रेस ने कमलनाथ को बनाया Supernath, ऑफिशियली वीडियो जारी किया
मनोज जरांगे की अपील
डॉक्टर रोज सुबह और शाम उनके स्वास्थ्य के चेकअप करने के लिए आते हैं और बिना चेकअप के उन्हें वापस लौटना पड़ रहा है। सुबह मीडिया से बात करते हुए जरांगे ने मराठा समाज को बताया कि आज से गांव-गांव में जो आमरण अनशन हो रहा है उसके बारे में स्थानीय पुलिस को अर्जी देकर बताया जाय कि आपके गांव में आमरण अनशन चल रहा है। जरांगे पाटिल ने कहा कि इस अनशन से किसी की तबियत बिगड़ी तो उसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी।पिछले 4 दिन में मराठवाड़ा में 7 युवकों ने आरक्षण की मांग करते हुए आत्महत्या की है। मनोज जारांगे ने फिर से समाज के सभी लोगों से विनती की है कि आपको आरक्षण मिल जाएगा कृपया आत्महत्या जैसा कदम ना उठाएं।
फड़नवीस का बयान
वहीं महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कल एक मराठी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में कहा, हम मराठा समाज को आरक्षण देना चाहते हैं, लेकिन जरांगे ने चर्चा के दरवाजे बंद कर दिए हैं। जरांगे ने कहा कि मैं सीएम और डीसीएम को चर्चा के लिए अंतरावली सराटी में बुलाता हूं, वो आए कोई मराठा आपका रास्ता नहीं रोकेगा, लेकिन यह चर्चा सिर्फ एक बार ही होगी।
संबंधित खबरें
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
14 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
17 hrs ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
19 hrs ago11 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं गए तो हमलावरों ने बदला प्लान?
1 day agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
1 day ago'मैं तुम्हें जान से मार डालूंगा', NCP के MLA जितेंद्र आव्हाड को मिली धमकी
2 days ago'जो सलमान संग काम करेगा…', टाइगर पर हमले की बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
3 days agoमुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने की गोलीबारी
3 days agoपोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का आरोप, महाराष्ट्र में डॉक्टर सस्पेंड
4 days agoजिस कंपनी के विमान में अजित पवार की मौत, उस वेंचर्स में मिली खामियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines