Maratha quota row Maharashtra Minister NCP MLA Hasan Mushrif vehicle vandalised: महाराष्ट्र में आरक्षण आंदोलन के बीच राज्य के मंत्री की गाड़ी में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी नेता हसन मुश्रीफ की गाड़ी पर बुधवार को अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। घटना के सिलसिले में मुंबई पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना के वक्त मंत्री मुशरिफ गाड़ी में मौजूद नहीं थे। मंत्री के गाड़ी पर हमले के बाद उनके घर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। ANI की ओर से जारी किए गए एक वीडियो में दो लोगों को मराठा आरक्षण के लिए नारे लगाते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान दोनों लोगों को मंत्री की कार पर हमला करते हुए भी देखा जा सकता है। दोनों लोगों ने मंत्री की कार का शीशा तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि मंत्री की कार मुंबई के कोलाबा में आकाशवाणी के पास विधायक के आवास पर खड़ी थी।
तोड़फोड़ के आरोपियों को ले जाया गया मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन
फिलहाल, मामले के सिलसिले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है और कथित तौर पर उन्हें मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। बता दें कि मुश्रीफ इस साल जुलाई में बागी अजीत पवार के साथ राज्य में शिवसेना-भाजपा सरकार में शामिल हुए थे और वर्तमान में चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान मंत्रालय का नेतृत्व कर रहे हैं।
बता दें कि महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण की मांग तेज हो गई है और कार्यकर्ता मनोज जारांगे ने जालना में अपने गांव में अपनी भूख हड़ताल फिर से शुरू कर दी है। महाराष्ट्र में हिंसा और बर्बरता की घटनाएं सामने आ रही हैं। अधिकारियों ने जालना में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं।
इससे पहले, 30 अक्टूबर को मराठा आरक्षण आंदोलनकारियों द्वारा कथित तौर पर एनसीपी विधायक प्रकाश सोलंके के घर में तोड़फोड़ की गई थी और आग लगा दी गई थी। उनके घर के बाहर खड़ी सोलंकी की कार को भी आंदोलनकारियों ने आग लगा दी थी और उनके घर पर पथराव किया गया था। सोलंके भी अजित पवार के साथ सेना-बीजेपी सरकार में शामिल हुए थे।
सोलंके के ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद हुआ था हमला
सोलंके के घर पर उनकी ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद हमला किया गया था, जहां उन्होंने कथित तौर पर मराठा आरक्षण आंदोलन के बारे में बात की थी और जारांगे पर टिप्पणी की थी। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, उन्होंने मराठा आरक्षण मुद्दे को ‘बच्चों का खेल’ कहा था।
बता दें कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है। उधर, जारांगे ने सरकार को एक नया अल्टीमेटम जारी किया है जिसमें एक विशेष विधानसभा सत्र के माध्यम से मराठा समुदाय को तत्काल आरक्षण देने की मांग की गई है।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
1 day agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
1 day agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
2 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
3 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
4 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
4 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
5 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
5 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines