---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

मुंबई की बेस्ट बस में पर मराठा आंदोलनकारियों का हंगामा, यात्री की पिटाई कर खिड़की के शीशे तोड़े

Mumbai News: मुंबई में सांताक्रूज आगर की एक बेस्ट बस में रविवार रात कुछ आंदोलनकारियों और एक यात्री के साथ विवाद हो गया। कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ा कि आंदोलनकारियों ने यात्री के साथ बस में ही मारपीट करनी शुरू कर दी और बस का एक शीशा भी तोड़ दिया। पढ़िए मुंबई से अंकुश जायसवाल की रिपोर्ट।

---विज्ञापन---

Mumbai News: मुंबई में मराठा आरक्षण को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। मुंबई से सांताक्रूज आगर की बेस्ट बस में रविवार रात कुछ आंदोलनकारियों और एक यात्री के साथ विवाद हो गया। कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ा कि आंदोलनकारियों ने यात्री के साथ बस में ही मारपीट करनी शुरू कर दी और बस का एक शीशा भी तोड़ दिया। इस दौरान बस में अफरा-तफरी का महौल बन गया। हंगामा बढ़ता देख बस के कर्मचारी वहां पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। मौके पर पुलिस के पहुंचने के पहले दोनों पक्ष वहां से फरार हो गए। मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें- फिर गरमाया मराठा आरक्षण…मनोज जरांगे का ‘शक्ति प्रदर्शन

---विज्ञापन---

बेस्ट बस में हुआ हंगामा, बस का शीश टूटा

जानकारी के अनुसार, मुंबई के सांताक्रूज़ आगार की बेस्ट बस क्रमांक 7867 में रविवार रात उस समय हंगामा हो गया, जब कुछ मराठा आंदोलनकारियों ने बस में हमला कर दिया। यह घटना जुहू बस स्थानक की बताई जा रहा है। जहां से शाम लगभग 7:15 बजे बस गुजर रही थी। इस समय बस में कर्मचारी मौजूद नहीं थे। बताया गया है कि इसी दौरान आंदोलनकारियों और कुछ यात्रियों के बीच विवाद हो गया। कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ा कि बस में हंगामा हो गया। आरोप है कि कुछ आंदोलनकारियों ने बस का शीशा भी तोड़ दिया।

बस यात्री के साथ की गई मारपीट

इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बस में हंगामे के बाद आंदोलनकारियों ने एक यात्री को बस में गिराकर उसकी पिटाई की और बस की दाईं ओर की तीसरी खिड़की का शीशा भी तोड़ दिया। बस में हुए हंगामे की आवाज सुनकर बसचालक, बसवाहक और अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मामला शांत करने की कोशिश की। काफी समझाने के बाद भी हंगामा शांत नहीं हुआ। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस हेल्पलाइन 100 पर की गई। शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, मगर तब तक आंदोलनकारी और विवाद में शामिल यात्री वहां से फरार हो गए। हंगामा शांत होने के बाद बस के यात्रियों को दूसरी बस में सुरक्षित रवाना किया गया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- मराठा आरक्षण आंदोलन पर बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, कल तक सड़कें खाली कराने को कहा

First published on: Sep 01, 2025 05:39 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola